Taj Mahal News: आगरा में क्रिसमस से शुरू हुआ जश्न का दौर नए साल तक जारी रहेगा। पर्यटन स्थलों का दीदार करने के लिए रोजाना सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। क्रिसमस वाले दिन 35 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पूरे दिन दोनों गेटों पर पर्यटकों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, बुधवार को आगरा में ताजमहल पर ऑफलाइन टिकट नहीं मिलने में खासी परेशानी हुई। इस वजह से पर्यटकों ने हंगामा कर दिया।
विंडो पर टिकट के लिए पर्यटकों का हंगामा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पर्यटकों ने बताया कि टिकट विंडो बंद थी। इस वजह से घंटों इंतजार के बाद भी टिकट नहीं मिल पाया। ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था भी फेल हो गई।
