आगरा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, हर्षित हत्या मामले में था फरार

यूपी के आगरा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां मुठभेड़ में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड खंगाल रही है।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के मामले में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

Arrested

आगरा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आम दिनों की तरह ही पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक्टिवा पर एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी स्पीड बढ़ाते हुए वहां से भागने लगा और बचने के लिए पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी पहचान सोहेल के तौर पर की।

End of Feed