Agra: ताज नगरी आगरा में आज से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की एक लेन बंद होने जा रही है। ऐसे में आगरा से आने-जाने वाले वाहनों पर रोक लग जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मधुरा खंड की टीम बुधवार से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की एक लेन बंद करने जा रही है। ऐसे में रात 10 बजे से इस लेन बंद कर दिया जाएगा। इस लेन पर दिन में कोई काम नहीं नहीं होगा। आज से 17 जून तक यहां मरम्मत का काम किया जाएगा। इसका काम पूरा कर लेने के बाद टीम 18 जून से सिकंदरा से बटरवर्क्स की लेन पर काम करेगी। इस लेन का काम 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इन दोनों फ्लाईओवर पर एक साथ काम होने से लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ेगा। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही सर्विस रोड़ से होगी।
आज से भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की एक लेन रहेगी बंद
इन 2 फ्लाइवर पर चलेगा काम
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की लेन की दीवार पर रेलिंग का काम किया जाना है। आइएसबीटी फ्लाईओवर (ISBT Flyover) की लेन में एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदलने का काम किया जाना है। इसके बाद भगवान टाकीज क्लाईओवर की दीवार की रेलिंग का कार्य बुधवार से शुरु होगा। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे-19 स्थित भगवान टाकीज फ्लाईओवर शहर का पहला फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर की रेलिंग पर लोहे के पाइप लगाया जाना है।
रात 10 से सुबह 5 बजे तक चलेगा काम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 10:00 बजे वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन बंद किया जाएगा। सुरक्षा के नजरिए से लेन को बंद करना जरूरी है। इसके बाद यहां सुबह 5 बजे तक काम चलेगा, जिसके बाद इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए 17 जून से रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लेन को बंद रखा जाएगा।
2 दिन बाद चालू होगी मरम्मत
मंगलवार को एनएचएआइ टीम ने आइएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंची। जो ठेकेदार यहां काम करेगा वह अभी हरियाणा में काम कर रहा है। इसके चलते अगले दो दिन के लिए एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का काम चालू नहीं हो सकेगा। इसके बाद इसे गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा। 18 जून तक यह लेन बंद रहेगी। सर्विस रोड की 200 मीटर की रेलिंग को हटाया जाएगा। इससे हाईवे का यातायात सर्विस रोड से होकर आसानी से गुजर सकेगा। एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य पूरा होने के बाद रेलिंग की मरम्मत कराई जाएगी।
12 दिनों बंद रहेगी ये लेन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मधुरा खंड की टीम बुधवार से भगवान टाकीत फ्लाईओवर की एक लेन बंद करने जा रही है। वाटरवर्क्स से सिकंदरा की लेन रात दस बजे बंद होगी। दिन में लेन में कोई भी कार्य नहीं होगा। 17 जून तक मरम्मत का कार्य होगा। 18 जून से टीम सिकंदरा से बटरवर्क्स की लेन पर काम करेगी। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। वर्ष आइएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन पर मरम्मत का कार्य गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है। अब यह कार्य गुरुवार दोपहर 12 बजे से चालू होगा। सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन 12 दिनों के लिए बंद होगी।
इस वजह आई दिक्कत
आपको बता दें कि करीब ढाई साल पूर्व 36 करोड़ की लागत से आइएसबीटी फ्लाईओवर तैयार किया गया था। लेकिन 2 साल बाद वाटरववर्स से सिकंदरा लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट की स्टील की पत्ती टूट जाने से 10 दिनों के लिए एक लेन के हिस्से को बंद किया गया था। जिसके बाद अब सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट में दिक्कत आई है। स्टील की पती बीच की टूट गई है साथ ही इसके गैप भी पाच इंच से अधिक हो गया है। ऐसे में पत्ती को बदला जाएगा और फिर स्लैब को दोबारा बनाने का किया जाएगा।
17 जून तक पूरा होगा काम
एनएचएआइ की टीम पांच जून की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक काम कराएगी। वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन की दीवार पर रेलिंग गार्ड लगाया जाएगा। दिन में लेन को खोल दिया जाएगा। 17 जून तक काम पूरा हो जाएगा। 18 जून की रात 11 बजे से सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन की दीवार पर काम चालू होगा।
