Agra: 7 दिन की बच्ची को लेकर न्याय मांगने थाने पहुंची महिला, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:28 PM IST

Agra Husband Beaten Wife: आगरा में एक महिला थाने में सात दिन की नवजात बच्ची को लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस से दहेजलोभी पति और ससुरालवालों की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सुसराल वालों को थाने में बुलाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार, फफककर रो पड़ी महिला
  • सात दिन की नवजात बच्ची को थाने लेकर पहुंची महिला
  • दहेजलोभी पति और ससुरालवालों की शिकायत की

Agra Husband Beaten Wife: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आगरा में एक विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता सात दिन की नवजात को लेकर थाने पहुंची। विवाहिता ने दहेजलोभी पति और ससुरालवालों के अत्याचारों की दास्तां पुलिस को सुनाई। इस दौरान विवाहिता पुलिस के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी। उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी थी। दरअसल, मंगलवार को आगरा के रकाबगंज स्थित महिला थाने में एक विवाहिता सात दिन की बेटी को आंचल में छिपाकर पहुंची। महिला ने बताया कि, दहेज के लिए पति और ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया।

AGRA RAKABGANJ POLICE STATION

विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महिला ने आरोप लगाया कि, सात दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया है। जिस समय पति और परिवार की जरूरत थी, उस वक्त भी पति और उसका परिवार नहीं आया। मासूम का चेहरा देखने के लिए भी नहीं आए है।

End of Feed