Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 07:45 PM IST

Agra Road Accident: ताजनगरी आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में मासूम ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में अजीजपुर गांव में दर्दनाक हादसा
  • घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला
  • हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम


Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर जमा गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर और ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Agra Road Accident 1

घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, मलपुरा थाना इलाके के गांव अजीजपुर में टोरेंट के सब स्टेशन के पास संजू परिवार के साथ रहता है। संजू का बेटा लव (3) गुरुवार दोपहर 12 बजे घर के अपने बाहर खेल रहा था।

End of Feed