Agra: दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी को घर में घुसकर लूटा, रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:07 PM IST

Agra Chain Snatching: ताजनगरी आगरा में बदमाशों ने लॉयर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। बदमाशों ने वारदात के पहले कॉलोनी में रेकी की थी। वारदात के बाद से व्यापारी की पत्नी दहशत में हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चेन लूट की वारदा
  • पीड़ित महिला और लुटेरे के बीच हुई हाथापाई
  • लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद, उठे सवाल

Agra Chain Snatching: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजनगरी की लॉयर्स कॉलोनी (न्यू आगरा) में रविवार को दिनदहाड़े एक और वारदात हुई। इस बार लुटेरों ने घर में घुसकर कहर बरपाया। एक बदमाश घर में घुसा और पौधों में पानी डाल रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरा बाहर खड़े साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। हालांकि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। बता दें कि, वारदात रविवार सुबह करीब 9:05 पर हुई। आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर व्यापारी अनिल कुमार की दुकान है। व्यापारी अनिल राजस्थान के जयपुर गए हुए थे। रविवार को उनकी पत्नी पौधों में पानी डाल रही थीं। घर का मेन गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक युवक घर में आया।

agra news

पीड़ित महिला और लुटेरे के बीच हाथापाई सीसीटीवी में कैद

बदमाश ने व्यापारी की पत्नी से कोई पता पूछा। इस पर उन्होंने युवक से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन युवक धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ने लगा। इस पर वह घबरा गईं। उन्होंने अपने बचाव के लिए पास में रखे वाइपर को उठाया। लेकिन उससे पहले ही बदमाश ने महिला को दबोच लिया।

End of Feed