Agra Crime: आगरा में करवाचौथ पर बीमार पति को देखने आई विवाहिता को पीटा, रिश्तेदारों ने माता-पिता की भी की पिटाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:19 PM IST

Agra Woman Beaten: ताजनगरी आगरा में बीमार पति को राजधानी दिल्ली से देखने पहुंची पत्नी को रिश्तेदारों ने जमकर पीटा। महिला के पिता के अनुसार, बेटी के ससुराल वालों ने शादी के 15 दिन बाद ही दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने घर पर ही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में शर्मनाक करतूत, विवाहिता को बेरहमी से पीटा
  • करवाचौथ पर बीमार पति को देखने दिल्ली से आगरा पहुंची थी विवाहिता
  • महिला के मां-बाप की भी की पिटाई

Agra Woman Beaten: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। बाह तहसील इलाके के चित्राहाट थाना के कमालपुरा गांव में गुरुवार को करवाचौथ के मौके पर विवाहिता की पिटाई का मामला सामने आया है। विवाहिता का कुसूर सिर्फ इतना था कि, वह अपने बीमार पति को देखने माता-पिता के साथ दिल्ली से कमालपुरा गांव पहुंची थी। पति के रिश्तेदारों ने विवाहिता को बाल पकड़ कर जमकर घसीटा और पिटाई की। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसके माता-पिता को भी रिश्तेदारों ने पीटा। घायल विवाहिता को बाह सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Agra News

करवाचौथ पर बीमार पति को देखने आई विवाहिता को पीटा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जैतपुर में रहने वाले किशोर कुमार ने अपनी बेटी की शादी फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी के रहने वाले सौरभ के साथ चार मार्च को की थी। किशोर कुमार ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि, शादी के बाद बेटी 15 दिन ही ससुराल में रही। इसके बाद ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया।

End of Feed