Engineer Murder: आईटी इंजीनियर की मौत मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गला दबाकर की थी हत्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 04:27 PM IST

Agra Engineer Murder: आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुदकुशी नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इंजीनियर की हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसकी कार नहर पटरी पर खड़ी की गई। शव को नहर में फेंका गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • गला दबाकर हुई थी आगरा के आईटी इंजीनियर की हत्या
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
  • फिरोजाबाद के गांव झाल गोपालपुर स्थित नहर में मिला था शव

Agra Engineer Murder: चार दिसंबर को लापता हुए आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या से पहले उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था यह जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या किसने और क्यों की है। आपको बता दें कि, आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी का शव फिरोजाबाद के गांव झाल गोपालपुर स्थित नहर में शुक्रवार को मिला था। मंगलवार को एटा कोतवाली देहात इलाके में जाबड़ा चौकी के पास पुलिस ने अंचल की कार बरामद की थी। उसके बाद से ही पुलिस नहर में अंचल तिवारी की खोज कर रही थी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव बरामद कर लिया था।

agra

गला दबाकर हुई थी आगरा के आईटी इंजीनियर की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, सदर की गुरु गोविंद नगर कॉलोनी के रहने वाले अंचल तिवारी (31) स्व. महेंद्र कुमार तिवारी का इकलौता बेटा था। पिता सेना से रिटायर्ड होने के बाद कैंसर की चपेट में आ गए थे। पिता की इस बीमारी की जानकारी पर अंचल कोरोना काल से पहले ही सिंगापुर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर आगरा पहुंच गए थे।

End of Feed