Agra: आगरा में नकली दूध बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से बना रहे थे दूध

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 04:43 PM IST

Agra Fake Milk: ताजनगरी आगरा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एफएसडीए की टीम ने नकली दूध बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। एफएसडीए की टीम ने 650 लीटर दूध को नष्ट करा दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में लोगों की सेहत से खिलवाड़
  • रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से बनाया जा रहा था नकली दूध
  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Agra Fake Milk: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नकली दूध बनाने वाला गिरोह बेनकाब हुआ है। आगरा के एत्मादपुर में डिटर्जेंट, रिफाइंड और सिंथेटिक पाउडर से नकली दूध बनाने का कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिहारीपुर गांव में राजेंद्र सिंह की डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने यहां से रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा एफएसडीए की टीम ने कृत्रिम दूध की आशंका पर चार ड्रम में रखे दूध के नमूने लिए। दूध में कीड़े और मक्खियां पड़े मिलने पर 650 लीटर दूध को नष्ट कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तरफ से दो आरोपियों के खिलाफ एत्मादपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Agra News

आगरा में नकली दूध बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दरअसल, गांव बिहारीपुर में कृत्रिम दूध बनाने की जानकारी पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा मंडल के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) अमित कुमार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत गुप्ता और शैलेंद्र कुमार पांडेय एवं अन्य टीम के सदस्यों के साथ डेयरी पर छापा मारा। डेयरी पर मुकेश सिंह नाम का शख्स मिला।

End of Feed