Agra News: आगरा में बड़ा हादसा, सीलन के कारण गिरी 300 साल पुरानी हवेली; दो की मौत, कई दबे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 4, 2023, 12:07 PM IST

Agra News: आगरा के पिनाहट में सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई है। हवेली गिरने के कारण क़ई ग्रामीण इसके नीचे दब गए। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।

Agra News: आगरा से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिनाहट में सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई है। हवेली गिरने के कारण कई ग्रामीण इसके नीचे दब गए। साथ ही एक बच्ची सहित दो की मौत हो गई है।

agra haveli

आगरा में गिरी 300 साल पुरानी हवेली (फोटो- @thimanshut)

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हवेली के नीचे दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। जेसीबी की सहायता से मालबे में दबे घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और लोगों को बचाने का किया।

End of Feed