Agra Murder case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की पुलिस ने विधवा हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी का कहना है कि महिला शादी की जिद कर रही थी, इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ इस पर उसने
आगरा में महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
विधवा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोपी प्रेमी ह्रदेश गौतम को हीरालाल की प्याऊ सिकंदरा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा के चर्च रोड पर 21 सितंबर को भूरा के मकान में किराए के कमरे में रहने वाली 37 साल की लक्ष्मी पत्नी सुनील का शव मिला था।
जानकारी करने पर खुलासा हुआ कि वह छह माह पहले पति की मौत के बाद घरों में खाना बनाने का काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में ह्रदेश गौतम निवासी शिवपुरी गैलाना सिकंदरा का नाम सामने आया।
