आगरा में सोशल मीडिया पर एक अजीब खबर वायरल होने से हलचल मच गई। वायरल खबर के अनुसार, 'एसपी ट्रैफिक की पालतू बिल्ली की देखभाल के लिए चार होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है!' यह मैसेज आग की तरह फैला और देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
आगरा में बिल्ली की रखवाली की खबर वायरल (फोटो - AI)
हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि यह कोई आदेश नहीं, बल्कि एक साधारण गलतफहमी थी। कॉन्स्टेबल योगेश कुमार ने बताया कि बिल्ली लावारिस थी और थाने के बाहर ही उसने बच्चों को जन्म दिया था। बिल्ली को देखकर एसपी ट्रैफिक ने बस इतना कहा था कि उसका ध्यान रखा जाए, ताकि उसे किसी तरह का नुकसान न हो।
एक होमगार्ड ने ड्यूटी के बाद इस बिल्ली के बच्चों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसे स्थानीय लोगों ने सनसनीखेज बना दिया।
पुलिस ने तुरंत खंडन जारी करते हुए कहा कि न तो कोई विशेष आदेश दिया गया था और न ही वह बिल्ली एसपी की पालतू बिल्ली थी।
