Agra Taj Mahal: नए साल पर आगरा विकास प्राधिकरण ने दिया पर्यटकों को तोहफा, अब गोल्फकार्ट से मिलेगा ताजमहल का टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 06:36 PM IST

Taj Mahal Online Ticket: ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों को नए साल पर तोहफा मिला है। आगरा विकास प्राधिकरण ने पर्यटकों को लाइन और भारी भीड़ से बचाने के लिए ऑनलाइन टिकट की शुरुआत की है। ऐसे में ताज के दीदार के लिए आए पर्यटकों को भारी भीड़ में लाइन में नहीं लगना होगा। उन्हें बुकिंग विंडों पर टिकट लेने से छुटकारा मिल सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों को नए साल पर तोहफा
  • पर्यटकों को अब लाइन में लगने की नहीं होगी जरूरत
  • गोल्फकार्ट्स पर लगे क्यूआर कोड के जरिए बुक कराई जा सकेगी टिकट

Taj Mahal Online Ticket: ताजनगरी आगरा में नए साल 2023 पर आगरा विकास प्राधिकरण ने पर्यटकों को तोहफा दिया है। अब पर्यटकों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट बुक कराई जा सकेगी। दरअसल, ताजमहल का दीदार करने के लिए पर्यटकों को ताज की बुकिंग विंडो की लाइन में लगकर टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि, ताजमहल पर चलाई जा रही गोल्फकार्ट्स पर लगे क्यूआर कोड के जरिए टिकट बुक कराई जा सकेगी। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के अनुसार, अभी तक ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले पर्यटकों को टिकट काउंटर से टिकट खरीदना पड़ता है। भीड़ होने पर वहां टिकट के लिए पर्यटकों की लंबी लाइनें लग जाती है।

taj mahal (1)

अब गोल्फकार्ट से मिलेगा ताजमहल का टिकट

इस कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए ताजमहल की टिकट ऑनलाइन बुक कराने के साथ-साथ अब क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट खरीद की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ताजमहल पर चलने वाली गोल्फकार्ट्स पर क्यूआर लगा दिया गया है। इसे स्कैन करके पर्यटक टिकट जनरेट किया जा सकेगा।

End of Feed