आगरा में भीषण हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक ने कई गाड़ियों को रौंदा, अब तक 3 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 09:31 PM IST

Agra Accident News: नेशनल हाईवे पर शराब पिए ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और आधा दर्जन कार सहित कई बाइक सवारों को एक किलोमीटर तक रौंदता हुआ दौड़ता चला गया। हादसे में तीन की मौत हो गई व कई घायल हैं।

Agra Accident News: आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अनियमंत्रित ट्रक कई गाड़ियों को रौंदता चला गया। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है, वहीं आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और शवों को कब्जे में ले लिया है।

Road Accident

आगरा में सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक ने शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था। सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास ट्रक से उसका नियंत्रण खो गया और वह पांच कारों सहित एक दर्जन वाहानों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। इस हादसे के बाद एक बाइक में भीषण आग भी लग गई। पुलिस ने बताया, यह हादसा सिकंदरा पुलिस थाने के पास हुआ। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक वाहनों को रौंदते हुए ट्रक दौड़ाता रहा।

End of Feed