Agra News: आगरा में जितेंद्र की मौत मामले में नया मोड़, 50 मोबाइल नंबर कर रखे थे ब्लॉक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:21 PM IST

Agra Student Death Case: आगरा की सिकंदरा स्थित कॉलोनी से 20 साल के छात्र जितेंद्र शर्मा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों का कहना है कि, छात्र ने बैंक खाते से ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। उसने जाने से पहले बैंक लॉकर भी ऑपरेट किया था। वह अपने साथ 250 ग्राम सोने के जेवरात ले गया था। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी तो दर्ज की, लेकिन छात्र की तलाश के प्रयास नहीं किए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में लापता छात्र का शव मिलने के मामले में नया मोड़
  • परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की जताई आशंका
  • ब्लॉक कर रखे थे 50 मोबाइल नंबर, छात्र ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए ढाई लाख रुपये

Agra Student Death Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा स्थित कॉलोनी से लापता हुए छात्र जितेंद्र शर्मा का शव दिल्ली में 23 अगस्त को मिल गया था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में नया खुलासा हुआ है। परिवार का आरोप है कि, छात्र जितेंद्र शर्मा की मौत के मामले में जो छानबीन पुलिस को करनी चाहिए थी, छात्र जितेंद्र शर्मा का परिवार कर रहा है। घरवालों की जांच के अनुसार, बेटा किसी साजिश में फंसा था। पिछले दो वर्ष में उसने कई ई वॉलेट में दो लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर किए थे। 50 से ज्यादा मोबाइल नंबर उसने ब्लॉक कर रखे थे। कॉलोनी के एफ ब्लाक में रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी देवदत्त शर्मा ने बताया कि, उन्होंने बेटे खाते में करीब ढाई लाख रुपये की राशि जमा कराई थी।

Agra News

आगरा में छात्र जितेंद्र की मौत मामले में परिजन कर रहे जांच

उन्होंने आगे कहा कि, बेटे ने साल 2020 से अगस्त 2022 के दौरान सारी रकम ई-वालेट से दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर की। इस राशि से उसने कुछ खरीदा नहीं था। उन्होंने कहा कि, उनका बेटा दूसरे लोगों को रकम क्यों दे रहा था। यह बात उनकी समझ से परे है। परिजनों ने बेटे की कॉल डिटेल भी निकलवाई।

End of Feed