आगरा में 'बहन जी' कहने पर भड़कीं ACP अमीषा सिंह, परशुराम दल से तीखी बहस का Video वायरल

Agra ACP Viral Video: आगरा में UGC बिल के विरोध में रैली निकाल रहे परशुराम दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस के दौरान एक कार्यकर्ता ने ACP अमीषा सिंह को 'बहन जी' कहकर अपनी बात रखनी चाही। इस पर ACP अमीषा सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं बहन जी नहीं हूं।'

Agra ACP Viral Video: आगरा में UGC बिल के विरोध में रैली निकाल रहे परशुराम दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब एक कार्यकर्ता ने ACP सदर अमीषा सिंह को 'बहन जी' कहकर संबोधित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, परशुराम दल के कार्यकर्ता UGC बिल के विरोध में रैली निकाल रहे थे। पुलिस ने धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए रैली को रोक दिया। पुलिस का कहना था कि इलाके में धारा 163 लागू है, इसलिए बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकाला जा सकता।

ACP Amisha Singh (1)

बहन जी कहने पर भड़कीं एसीपी (फोटो साभार- TNN)

End of Feed