10 दिन का मौसम : कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम होगा बेकाबू, बारिश-आंधी के बीच इन राज्यों में सताएगी भीषण गर्मी; जानें IMD का पूर्वानुमान

Agle 10 Din Ka Mausam: अगले 10 दिनों का मौसम (01 May to 10 May 2026), दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अगले 10 दिन का मौसम कैसा रहेगा? (Next 10 Days IMD Weather Forecast): अगले 10 दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदलने वाला है, जहां बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले 10 दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
  • पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 3 से 6 मई के बीच मौसम सक्रिय रहने की संभावना है।
  • राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान है, जबकि कई तटीय राज्यों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

Agle 10 Din Ka Mausam: देशभर में अगले 10 दिनों के दौरान मौसम तेजी से बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजस्थान और विदर्भ जैसे क्षेत्रों में हीटवेव और उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम प्रणालियों की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य स्तरों पर स्थित है। वहीं प्रेरित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। इसके साथ ही निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों के बीच पछुआ हवाओं में एक गर्त लगभग 90° पूर्व देशांतर के अनुदिश 22° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। 2 मई 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। प्रतिचक्रवाती परिसंचरण (Anticyclonic Circulation) आंतरिक महाराष्ट्र और उससे सटे तेलंगाना में निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। अब आइए जानें अलग-अलग राज्यों में अगले 10 दिन का मौसम (Agle 10 Din Ka Mausam) कैसा रहेगा?

10 दिन का मौसम : कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम होगा बेकाबू, बारिश-आंधी के बीच इन राज्यों में सताएगी भीषण गर्मी; जानें IMD का पूर्वानुमान

आने वाले 10 दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में इस सप्ताह व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में 3 से 6 मई के बीच मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में मौसम के बदलने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed