Satya Niketan Collapse: MCD का एक्शन जारी, दिल्ली में अवैध और खतरनाक इमारतों पर चल रहा बुलडोजर

MCD ने 6 सितंबर को सत्या निकेतन में ढही इमारत से सटी दूसरी खतरनाक इमारत को भी नियंत्रित तरीके से गिराने का काम फिर से शुरू कर दिया है, ताकि आसपास कोई अन्य हादसा न हो।

Satya Niketan collapse: सत्या निकेतन में एक पेइंग गेस्ट इमारत के ढहने से हुई सात लोगों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) एक्शन मोड में आ गया है। MCD ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी 12 जोनों में खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना डिमोलिशन अभियान गुरुवार को भी जारी रखा। निगम की टीमों ने लक्ष्मी नगर, जगतपुरी और पांडव नगर जैसे इलाकों में नियमों का उल्लंघन करके बनाई गई संरचनाओं पर बुलडोजर चलाया और उन्हें ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, पिछले दो-तीन दिनों के भीतर विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, करमपुरा, करोल बाग, रमेश नगर, मानसरोवर गार्डन, चांदनी चौक और नेहरू विहार में भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

satya niketan building

दिल्ली में अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई जारी

7 से 9 सितंबर के बीच 1,252 PG इमारतों का निरीक्षण

MCD ने 6 सितंबर को सत्या निकेतन में ढही इमारत से सटी दूसरी खतरनाक इमारत को भी नियंत्रित तरीके से गिराने का काम फिर से शुरू कर दिया है, ताकि आसपास कोई अन्य हादसा न हो। हादसे के बाद शुरू किए गए सुरक्षा आकलन अभियान के तहत, MCD ने 7 से 9 सितंबर के बीच शहर की 1,252 PG इमारतों का निरीक्षण किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 9 सितंबर के बीच निगम ने पूरे शहर में 1,053 विध्वंस की कार्रवाइयां की हैं, 491 संपत्तियों को सील किया है, और 2,316 कारण बताओ नोटिस के साथ 757 डिमोलिशन नोटिस जारी किए हैं।

End of Feed