370 हटने के बाद बदला जम्मू-कश्मीर, 'नई पीढ़ी को मिलेगा डर-मुक्त भविष्य; LG सिन्हा बोले- आतंक की कमर तोड़ी

उपराज्यपाल ने यहां कहा कि हम आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, इसके दोषियों और मददगारों को सज़ा दिलाने तथा इस केंद्र शासित प्रदेश के हर नागरिक के लिए शांति, समानता और आशापूर्ण ज़िंदगी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश के हर नागरिक के लिए शांति, समानता और आशापूर्ण ज़िंदगी सुनिश्चित करने के मकसद से आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और इसके दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आतंकवादियों द्वारा मारे गए नागरिकों के 37 परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

J&K LG Manoj Sinha

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (फोटो-@manojsinha_)

उपराज्यपाल ने यहां कहा कि हम आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, इसके दोषियों और मददगारों को सज़ा दिलाने तथा इस केंद्र शासित प्रदेश के हर नागरिक के लिए शांति, समानता और आशापूर्ण ज़िंदगी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में भेदभाव का साया हट गया तथा सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई।

End of Feed