Punjab News: अबोहर में निशान साहिब का चोला बदलते समय 90 फीट की ऊंचाई पर फंसा युवक, घंटों से जारी रेस्क्यू

पंजाब में अबोहर हलके के गांव गिदड़ांवाली में मौजूद गुरुद्वारा साहिब में नए साल के अवसर पर निशान साहिब का चोला बदलते समय एक युवक 90 फीट की ऊंचाई पर कुंडी में फंस गया। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं, लेकिन चार-पांच घंटे बाद भी युवक वहीं लटका हुआ है।

राजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर अबोहर हलके के गांव गिदड़ांवाली में मौजूद ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नए साल के पावन अवसर पर परंपरा के अनुसार निशान साहिब का चोला बदला जाता है। आज यानी बुधवार 31 दिसंबर को चोला बदले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निशान साहिब का चोला बदलते समय एक बड़ा हादसा हो गया। चोला बदलने के लिए ऊपर चढ़ा एक युवक अचानक लोहे की कुंडी में फंस गया और लगभग 90 फीट की ऊंचाई पर लटक गया। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले चार-पांच घंटों से उसी हालत में फंसा हुआ है, जिससे उसकी हालत को लेकर गांव में चिंता बढ़ती जा रही है।

Abohar gurudwara news.

अबोहर में निशान साहिब का चोला बदलते समय हादसा

युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए गांववासियों और कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं। घटना के संबंध में प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन की तरफ से युवक को उतारने के लिए कोई व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष भी देखने को मिल रहा है।

End of Feed