Jammu: बेहतर होगा कि वे अपनी बंदूकें खामोश करें... उमर अब्दुल्ला की पाकिस्तान को हिदायत

सीमा पर तनाव की स्थिति से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में गुरुवार की रात पाकिस्तान की ड्रोन छोड़े गए। जिनमें से सारे ड्रोन्स नाकाम कर दिए गए। इन असफल हमलों के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वहां जाने का फैसला किया। जम्मू पहुंचकर वो लोगों से मिले और इस दौरान पाकिस्तान को भी दो टूक सुनाई।

Omar Abdullah On Pakistan: गुरुवार की रात जम्मू में पाकिस्तान की ओर से हुए असफल ड्रोन हमलों के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वहां पहुंचे। वहां जाकर वो लोगों से मिले और मीडिया से बात भी की। हालिया स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को अपनी बंदूकें खामोश रखने को कहा और पाकिस्तान को ऐसे हालात बनाने के लिए दोषी ठहराया।

omar abdullah on pakistan

मीडिया से बात करते सीएम अब्दुल्ला

क्या बोले अब्दुला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि "उनकी(पाकिस्तान) तरफ से जिस तरह आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जम्मू शहर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। लेकिन हमारी सुरक्षा बलों ने उनके सारे ड्रोन नाकाम किए, एक भी ड्रोन निशाने पर नहीं पहुंच पाया...ये हालात हमने नहीं बनाए। पहलगाम में हमारे लोगों पर हमला हुआ। उसका हमने जवाब दिया। लेकिन अब इसे बढ़ाने का सिलसिला पाकिस्तान की तरफ से हो रहा है उसमें पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं है, न उनकी कोई कामयाबी होगी। बेहतर यही होगा कि वे अपनी बंदूकें खामोश करें..."

End of Feed