20 सितंबर से पंजाब में डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी AAP, 2.68 लाख बूथ सदस्य घर-घर पहुंचाएंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और जनसंपर्क अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 20 सितंबर से पूरे प्रदेश में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएगी, जिसमें 2.68 लाख से अधिक बूथ कमेटी सदस्य घर-घर जाकर सरकार के कामों की जानकारी देंगे।

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए 20 सितंबर से राज्यव्यापी डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक, इस अभियान के तहत 2,68,553 बूथ कमेटी सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में घर-घर जाकर भगवंत मान सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धूरी से इस अभियान में खुद शामिल होकर इसकी शुरुआत करेंगे।

Punjab AAP Door to Door Campaign

पंजाब में AAP का बड़ा जनसंपर्क अभियान

भगवंत मान सरकार ने पूरे किए अपने वादे- मनीष सिसोदिया

आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में कुल 25,332 बूथ हैं और अभियान को बूथ कमेटियों के नेटवर्क के जरिए प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और अब तक किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। सिसोदिया ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने किसानों, शिक्षा, युवाओं, व्यापारियों और महिलाओं से जुड़े सरकार के कामों का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, किसानों को नहरी पानी और दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने से लाभ मिला है। वहीं, सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को नए अवसर देने का काम किया गया है। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से अतिरिक्त फीस वसूले जाने पर रोक लगाने के लिए भी सरकार की ओर से कदम उठाए गए हैं।

End of Feed