करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP नेताओं ने प्रकाश पर्व से पहले केंद्र सरकार से की अपील

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का सिख धर्म में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व नजदीक है और श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर माथा टेकने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को बिना देरी किए कॉरिडोर खोलने का फैसला लेना चाहिए।

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने केंद्र सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कॉरिडोर लंबे समय से बंद होने के कारण दुनिया भर के सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कॉरिडोर तत्काल खोलने की अपील की है।

Kartarpur Corridor Reopening

करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की पंजाब CM भगवंत मान की मांग

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का सिख धर्म में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह वही पवित्र स्थान है, जहां गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बिताया और मानवता को 'किरत करो' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व नजदीक है और श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर माथा टेकने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को बिना देरी किए कॉरिडोर खोलने का फैसला लेना चाहिए।

End of Feed