अहंकार-भ्रष्टाचार में डूबी BJP, अमीरों की सरकार से किसान त्रस्त; गुजरात के मोडास महापंचायत में बोले केजरीवाल

गुजरात के मोडास में आयोजित महापंचायत में आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अमीरों की सरकार है और वह भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबी है। यहां अपना हक मांगने वाले गरीबों और किसानों को सिर्फ लाठियों की मार मिलती है। भगवंत मान ने कहा कि 30 साल से गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है, कांग्रेस भी भाजपा के साथ मिली हुई है। लिहाजा, 'आप' को यहां आना पड़ा।

गुजरात के किसानों और पशुपालकों के समर्थन मोडास में आयोजित महापंचायत में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता का गुस्सा ही इस अहंकारी सत्ता का अंत करेगा। उन्होंने कहा कि अडानी को ठेका दिलाने पीएम विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात में किसान बोनस मांगता है तो उस पर लाठियां बरसाते हैं। लाठीचार्ज में जान गवांने वाले पशुपालक के परिवार को अभी तक एक रुपये का मुआवजा नहीं मिला। यह सरकार अमीरों की सरकार है। अपना हक मांगने पर गरीबों और किसानों को सिर्फ लाठियों की मार मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है। किसान की शहादत से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Modasa Mahapanchayat

मोडास महापंचायत में भाग लेते 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान

किसानों को अब तक नहीं मिला बोनस

मोडासा में किसानों और पशुपालकों के समर्थन में आयोजित महापंचायत को संबअरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले साबर डेयरी में बहुत दर्दनाक और दुखद घटना हुई। जब पशुपालक अपना हक मांगने के लिए सरकार के पास प्रदर्शन करने पहुंचे तो भ्रष्टाचारी, निर्दयी और क्रूर सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। केजरवाल ने आरोप लगाया कि आंसू गैस के गोले छोड़े और एक गरीब पशुपालक भाई अशोक चौधरी हमें छोड़ कर चले गए। हर साल जून में पशुपालक किसान भाइयों को बोनस दिया जाता है। किसानों की मांग थी कि उनको उनका जायज हक दिया जाए। इस बार गुजरात सरकार ने जून में 9.5 फीसद मुनाफे की घोषणा की, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं दिया है। जबकि हर साल जून के महीने में किसान पशुपालकों के खाते में पूरा पैसा आ जाता है।

End of Feed