30 साल में भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर लूटा, बदलाव के लिए 'आप' के साथ गुजरात - केजरीवाल

गुजरात के दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले 30 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर गुजरात को लूटा है और सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी समाज को हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता अब भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ बदलाव लाने के लिए तैयार है।

गुजरात के दाहोद में आयोजित ‘विजय विश्वास सभा’ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले 30 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर गुजरात को लूटा है और सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी समाज को हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता अब भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई है और रोजाना आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Dahod Vijay Vishwas Sabha

गुजरात ‘विजय विश्वास सभा’ में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

तीन दशक में गुजरात को नहीं मिले अच्छे स्कूल-केजरीवाल

उन्होंने कहा कि तीन दशक की सत्ता के बावजूद भाजपा सरकार अच्छे स्कूल, अस्पताल और किसानों के लिए सिंचाई का पर्याप्त पानी तक उपलब्ध नहीं करा पाई। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज के विकास के लिए हर साल अरबों रुपये भेजे जाते हैं, लेकिन यह पैसा भाजपा और कांग्रेस नेताओं की जेब में चला जाता है।

End of Feed