'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो'...13 दिन में 200 किमी. की पदयात्रा; 'आप' MP संजय सिंह ने सरयू तट पर लिया संकल्प!

आम आदमी पार्टी ने लगातार 13 दिन तक पदयात्रा के दौरान 200 किमी चलकर जनता के हक की आवाज उठाएगी। इसके लिए आप सांसद संजय सिंह ने अयोध्या से पदयात्रा शुरू कर दी है।

अयोध्या : आम आदमी पार्टी जनता के हक की आवाज उठाने के लिए पदयात्रा प्लान की है, जिसके तहत 200 किलोमीटर चलकर विभिन्न मुद्दों पर जनता से बात करेगी। इस क्रम में बुधवार को अयोध्या के देवकाला तिराहा स्थित एक लॉन में जनसभा आयोजित कर आप सांसद संजय सिंह ने ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नाम से सरयू से संगम तक पदयात्रा की शुरुआत की। जानकारी के मुताबिक, यह पदयात्रा 13 दिनों तक चलेगी, जो अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस दौरान कार्यकर्ता लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

MP Sanjay Singh Padyatra

आप सांसद संजय सिंह ने शुरू की पदयात्रा (फोटो-ANI)

अयोध्या से शुरू हुआ यह मार्च प्रयागराज के संगम पर समापन से पहले कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगा। 13 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में आप के कार्यकर्ता युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों के साथ बैठकें कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके अलावा बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर जनता को जागरुक करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय संघर्षों को राज्यव्यापी संवाद में बदलना है।

End of Feed