अमेरिका से ट्रेड डील घाटे का सौदा, किसानों-आम जनता पर महंगाई थोपने का प्रयास : संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि देश की 70 से 80 करोड़ आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खेती पर निर्भर है। भारतीय किसान आज भी देश का पेट भरता है और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन मोदी सरकार ने किसान की पीठ और पेट दोनों पर छुरा घोंप दिया है। यह वही विश्वासघात है जो तीन काले कृषि कानूनों के जरिए किया गया था और अब अमेरिका को खुली छूट देकर किसानों को दोबारा कुचलने की साजिश रची गई है।

लखनऊ : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष इसे अलग नजरिए से देख रहा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के आगे सरेंडर कर किसान बर्बादी की नींव रख दी है। कहा कि हैरानी की बात यह है कि इस फैसले की जानकारी भारत सरकार ने नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट करके दी।

PM Modi Trump Trade deal

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह (@SanjayAzadSln)

अमेरिका से महंगा तेल खरीदेगा भारत-संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से बताया कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। यह फैसला देशहित के खिलाफ है। वेनेजुएला का तेल घटिया गुणवत्ता वाला होता है, जिसे रिफाइन करना बेहद महंगा पड़ता है, जबकि अमेरिका का तेल रूस की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा है। इसका सीधा असर भारत की जनता पर पड़ेगा और पेट्रोल-डीजल से लेकर हर जरूरी चीज महंगी होगी।

End of Feed