गुजरात दौरे पर 3 दिन रहेंगे अरविंद केजरीवाल, अहमदाबाद-वडोदरा में 20 हजार वॉलिंटियर्स को दिलाएंगे शपथ

आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 17 जनवरी से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे और अहमदाबाद तथा वडोदरा में पार्टी पदाधिकारियों व बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे।

अहमदाबाद : आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 17 जनवरी से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के लगातार मजबूत होते संगठन, बढ़ते जनसमर्थन और जमीनी स्तर पर तैयार हो रही नई राजनीतिक ताकत को दर्शाता है। इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे और अहमदाबाद तथा वडोदरा में पार्टी पदाधिकारियों व बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे। यह आयोजन आम आदमी पार्टी की उस संगठनात्मक सोच को दिखाता है, जिसमें हर कार्यकर्ता को अहम भूमिका और स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाती है।

Arvind Kejriwal 3 Days gujarat tour

गुजरात दौरे पर 3 दिन रहेंगे 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को अहमदाबाद में सेंट्रल जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा और सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्रों के करीब 9 हजार से ज्यादा बूथ वॉलिंटियर्स शपथ लेंगे। यह सम्मेलन पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सीधे जोड़कर संगठन की रीढ़ को मजबूत किया जा रहा है।

End of Feed