LIVE

शहरों के समाचार, 30 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ से लगा जाम, मध्य प्रदेश में IMD ने तीन दिन बारिश होने का जारी किया अलर्ट

Pushpendra YadavUpdated Dec 30, 2023, 21:05 IST

शहरों के समाचार, 30 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ से लगा जाम, मध्य प्रदेश में IMD ने तीन दिन बारिश होने का जारी किया अलर्ट
शहरों के समाचार, 30 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ से लगा जाम, मध्य प्रदेश में IMD ने तीन दिन बारिश होने का जारी किया अलर्ट

शहर के समाचार (Aaj Ki Hindi Samachar) 30 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : उत्तराखंड के ऋषिकेश में पर्यटकों की इतनी भारी भीड़ उमड़ आई है कि शहर में लंबा जाम लग गया है, मध्य प्रदेश में IMD ने तीन दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

DEC 30, 2023 20:35 IST

Noida News: नए साल पर नोएडा में धारा-144 लागू

नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। नोएडा कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस निकालने, ड्रोन उड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
DEC 30, 2023 19:30 IST

Mumbai News: नव वर्ष से पहले मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने अवैध शराब के ठेकों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मुंबई से तड़ीपार किए गए 50 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया।
DEC 30, 2023 19:04 IST

Jaipur News: राजस्थान मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, 12 कैबिनेट व दस राज्य मंत्री बने

राजस्थान में मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को हुआ जब 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए। इनमें पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इसके साथ ही भजनलाल शर्मा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री व दो उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल मंत्रियों की संख्या 25 हो गई। इनमें से 20 चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं।
DEC 30, 2023 18:53 IST

Baramulla News: बारामूला में पुलिस ने करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ किए नष्ट

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में जब्त किए गए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को शनिवार को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद अशोक नागपुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मादक पदार्थ निपटान समिति, बारामूला ने स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 52 ए (जब्त मादक पदार्थ का निपटान) के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।
DEC 30, 2023 18:21 IST

Patna News: बिहार में शिक्षक भर्ती में सामने आई गड़बड़ी

बिहार शिक्षा विभाग ने हाल ही में नियुक्त किए गए एक लाख से अधिक शिक्षकों के पुन: सत्यापन का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, विभाग को शिकायत मिली थी कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले और नियुक्ति लेने वाले उम्मीदवार अलग-अलग थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पाठक ने यह आदेश जारी किया है।
DEC 30, 2023 17:49 IST

शिमला-मनाली में ट्रैफिक जाम के वीडियो से टूरिस्टों पर असर

शिमला और मनाली में ट्रैफिक जाम के वीडियो वायरस होने के बाद इसका असर टूरिस्टों पर देखने को मिला है। टूरिस्टों ने नए साल पर यहां आने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है।
DEC 30, 2023 17:19 IST

ठाणे में पावरलूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे में एक पावरलूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खुले मैदान में पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
DEC 30, 2023 16:21 IST

शिमला में भीषण हादसा, दो लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
DEC 30, 2023 15:42 IST

ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ से लगा जाम

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पर्यटकों की इतनी भारी भीड़ उमड़ आई है कि शहर में लंबा जाम लग गया है। नया साल मनाने के लिए यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आए हुए है।
DEC 30, 2023 15:38 IST

दिल्ली में बुर्जुग महिला की गला रेंतकर हत्या

दिल्ली में बुजुर्ग महिला की गला रेंतकर हत्या कर दी गई है। महिला अपनी एक बेटी और बेटे के साथ रणहोला गांव में रह रही थी और महिला का पति अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहता था। पुलिस महिला के पति और दोनों बेटियों से पूछताछ कर रही है।
DEC 30, 2023 14:40 IST

मध्य प्रदेश में तीन दिन तक बारिश होने की संभावना- IMD

मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर IMD ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले तीन दिनों तक राज्य के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है।
DEC 30, 2023 14:35 IST

दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

अयोध्या एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड होने वाली है। दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट ने टेक ऑफ कर लिया है।
DEC 30, 2023 14:32 IST

दिल्ली: राजीव चौक से 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने पर प्रतिबंध

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 30 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भीड़भाड़ सो नियंत्रित करने के लिए ये फैसला पुलिस अधिकारियों के सुझाव पर लिया गया है।
DEC 30, 2023 13:22 IST

10 दिन की विपश्यना से वापस लौटे दिल्ली के सीएम केजरीवाल

DEC 30, 2023 12:36 IST

अयोध्या: पीएम मोदी ने किया नई अमृत भारत ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन

DEC 30, 2023 12:10 IST

पटना में शराब माफिया का हत्या

पटना के दरियापुर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में बदमाशों ने शराब माफिया की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
DEC 30, 2023 11:39 IST

रामनगरी में पीएम मोदी का रोड शो

DEC 30, 2023 11:35 IST

मेरठ में एक पत्नी ने पति की हत्या को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए शूटरों को हायर किया था। इस मामले में उसके प्रेमी ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और उनकी न्यायालय में पेश किया गया है।
DEC 30, 2023 11:19 IST

दिल्ली में दो लोगों को बेची एक संपत्ती, 13 करोड़ की हुई ठगी

दिल्ली में दो शख्स ने मिलकर ठगी की घटना को दिया अंजाम। दो लोगों को एक ही संपत्ति बेचकर की 13 करोड़ की ठगी। इसमें एक आरोपी धनकेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसका साथी भागा हुआ है।
DEC 30, 2023 10:39 IST

अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेगी पहली कमर्शियल फ्लाइट

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज पहली कमर्शियल फ्लाइट उतने जा रही है। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट उतरने वाले हैं।