LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 25 नवंबर 2023 LIVE: प्रयागराज: हर्ष फायरिंग के दौरान हुए हादसे बच्चे हुए घायल, पैसे के लेन-देन विवाद में बेटे के सामने काटी मां की गर्दन
शहरों के ताज़ा समाचार, 25 नवंबर 2023 LIVE: प्रयागराज: हर्ष फायरिंग के दौरान हुए हादसे बच्चे हुए घायल, पैसे के लेन-देन विवाद में बेटे के सामने काटी मां की गर्दन
NOV 25, 2023 16:57 IST
प्रयागराज: हर्ष फायरिंग के दौरान हुए हादसे बच्चे हुए घायल
प्रयागराज के चकमुजमी गांव में बारात के वापस लौटने के खुशी में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। गोली न चलने पर नली में फंसी गोली निकलते समय अचानक गोली चल पड़ी, जिससे सामने बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें तीन बच्चों समेत 4 लोग घायल हुए।
NOV 25, 2023 15:56 IST
प्रयागराज: अयोध्या और उज्जैन के बाद अब हनुमान मंदिर कॉरिडोर
महाकुंभ 2025 से पहले लोगों को बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर की सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कॉरिडोर परियोना को सेना की एनओसी मिलने के संकेत मिले हैं।
NOV 25, 2023 14:11 IST
पटना: पैसे के लेन-देन विवाद में बेटे के सामने काटी मां की गर्दन
पटना में कर्ज के पैसों को लेकर एक शख्स ने मासूम बच्चे के सामने उसकी मां की गर्दन काटकर हत्या कर गी।
NOV 25, 2023 13:54 IST
दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश
दिल्ली के नारायणा इलाके में पड़ोसी ने नौ साल की बच्ची को बाजार जाते हुए दुकान में खीच कर दुषकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
NOV 25, 2023 12:33 IST
पुणे में एक पत्नी ने अपने पति को पीट-पीटकर मार डाला
पति जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी को दुबई नहीं ले जाया पाया तो उसने पति को पीट-पीटकर मार डाला। ये घटना महाराष्ट्र के पुणे की है।
NOV 25, 2023 11:40 IST
हिमाचल: कूल्लू में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के दलाश-सोइधार सड़क से एक बोलेरो 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत के साथ दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
NOV 25, 2023 10:01 IST
महाराष्ट्र: ठाणें में सिलेंडर फटने से कबाड़ी की दुकान में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे में सिलेंडर फटने से एक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
NOV 25, 2023 09:49 IST
दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 424
दिल्ली में आज सुबह प्रदूषण फिर से गंभीर स्तर पर पहुंच गया। सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआई 424 दर्ज हुआ। कई इलाकों में आज सुबह प्रदूषण का स्तर मेडिकल इमरजेंसी के स्तर पर रहा।
NOV 25, 2023 09:00 IST
NOV 25, 2023 08:33 IST
शिवरात्रि समेत इन खास मौकों पर यूपी में नॉनवेज बैन
उत्तर प्रदेश में आज साधु टीएल वासवानी की जयंती के मौके पर आज मांस रहित दिवस है। इसके अलावा महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती और शिवरात्रि पर भी नॉनवेज पर रोक रहेगी। इस संबंध में योगी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
NOV 25, 2023 07:39 IST
दिल्ली में खंभे से टक्कर के बाद कार में लगी आग
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक कार को बैक करने के दौरान बिजली के खंभे से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण पूरी कार में आग लग गई और कार के ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
NOV 25, 2023 07:08 IST
दिल्ली में फिर चलेंगी बाइक टैक्सी
दिल्ली की सड़कों पर फिर से बाइक टैक्सी चलेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी मंजूरी दे दी है। अगले हफ्ते अधिसूचना जारी हो सकती है।
NOV 25, 2023 07:03 IST
लखनऊ: अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर
लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर रात 3 बजे एक अनियंत्रित ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक की बॉडी चिपक गई। जिससे ड्राइवर और क्लीनर उसमें बुरी तरह फंस गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
NOV 25, 2023 06:59 IST
दिल्ली: जैतपुर इलाकें में गिरी दीवार
दिल्ली के जैतपुर इलाके में कल रात दीवार गिर गई। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
NOV 25, 2023 05:45 IST
राजस्थान में आज होंगे मतदान
राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले है। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग की जाएगी। इन सीटों पर 1863 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर उतरे हैं।
NOV 25, 2023 05:45 IST
दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन पर शनिवार और रविवार को सेवाएं रहेंगी प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 25 और 26 नवंबर को कुछ सेवाएं प्रभावित रहेंगी। करोल बाग और राजीव चौक स्टेशनों के बीच मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार रात से रविवार सुबह तक कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाओं को रोका
NOV 25, 2023 05:45 IST
मुंबई: बिल्डर के अपहरण और वसूली के आरोप में गैंगस्टर यूसुफ कादरी अरेस्ट
मुंबई में क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बिल्डर का अपहरण करने और 10 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में गैंगस्टर यूसुफ कादरी उर्फ बचकाना और नौशाद सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया दिया है और एक आरोपी की अभी तलाश जारी है।
NOV 25, 2023 05:46 IST
UP: गर्मी-सर्दी की छुट्टियों में भी बच्चों को मिलेगा हॉट कुक्ड फूड
उत्तर प्रदेश में हॉट कुक्ड फूड योजना की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल के बच्चों को रोजाना गर्म खाना दिया जाएगा। इन बच्चों को ठंड और गर्मी की छुट्टी में भी खाना मिलेगा। इसके लिए स्कूलों का चयन डीएम करेंगे।
NOV 25, 2023 05:44 IST
दरभंगा: डीएमसीएच में 47 साल बाद फिर शुरू होगा बर्न वार्ड
बिहार के दरभंगा में डीएमसीएच में सर्जिकल भवन के उद्घाटन के बाद इसमें 47 साल बाद फिर से बर्न वार्ड चालू होगा। जिसमें मरीजों के लिए 30 बेड होंगे। इसका उद्घाटन सीएम नीतिश करेंगे। उनके संभावित आगमन को लेकर डीएमसीएच प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
