शहरों के समाचार, 22 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : नोएडा में फिर गिरी लिफ्ट, 9 लोग घायल; सांसदों के निलंबन के विरोध में पटना में भी 'इंडिया' गठबंधन प्रदर्शन
Noida News: नोएडा में फिर गिरी लिफ्ट, 9 लोग घायल
Noida News: नोएडा में शुक्रवार को एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 9 लोग घायल हो गए। जानकारा के अनुसार, मामला थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित रिवर साइट के कॉरपोरेट ऑफिस का है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।Delhi News: युगांडा की महिला 3 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
दिल्ली के सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर युगांडा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 3.51 करोड़ रुपये मूल्य की 200 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।Delhi News: दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 19 वर्षीय संदिग्ध को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 19 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जो हत्या के एक मामले में पिछले एक साल से फरार था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।Patna News: सांसदों के निलंबन के विरोध में पटना में भी 'इंडिया' गठबंधन प्रदर्शन
Patna News: सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने पटना में भी अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन मार्च में पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, अनिल शर्मा और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जदयू के रविंद्र सिंह, भाकपा माले विधायक संदीप सौरव एवं महागठबंधन के अन्य नेता सड़कों पर उतरे।Uttarkashi News: उत्तरकाशी के गंगा और यमुना घाटी के जंगल में 5 दिनों से धधक रही आग
उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के जंगल पिछले 5 दोनों से आग में धधक रहे हैं। अभी तक किसी भी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली है। 5 दिनों से लगी आग से वातावरण में चारों ओर धुंध फैली हुई है। इस धुंध के चलते धूप भी नजर नहीं आ रही है।Bhopal News: मध्य प्रदेश के संभागों पर नजर रखेंगे भोपाल के अफसर
मध्य प्रदेश के विभिन्न संभागों के कामकाज पर भोपाल में बैठे अफसर नजर रखेंगे। नई व्यवस्था के तहत अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को संभाग स्तर का प्रभारी बनाया गया है, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ली जाने वाली बैठकों के फैसलों को अमल में लाने के साथ विभागों में समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।Ghaziabad News: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश दिल्ली के सीमापुरी थाने से तड़ीपार है और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।Kangra News: कांगड़ा के शक्तिपीठ हुए ऑनलाइन, सीएम सुक्खू ने ई-पूजा के लिए शुरू की 'दिव्य पूजा प्रणाली'
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने श्री माता ब्रजेश्वरी मंदिर, माता चामुंडा और माता ज्वालामुखी मंदिर सहित कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों के लिए शुक्रवार को डिजिटल तरीके से पहली बार 'ई-पूजा' करने की सुविधा प्रदान करते हुए ऑनलाइन 'दिव्य पूजा प्रणाली' की शुरुआत की।छत्तीसगढ़: प्रेशर बम फटने से एक जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बाजीपुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के फटने से एक जवान घायल हो गया। इस घटना में कुछ नक्सलियों को भी चोट लगी है।छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना का नया वेरिएंट
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट का एक मरीज पाया गया है। मरीज को कुछ समय से सर्दी-जुकाम की समस्या थी, जिसके बाद उसके कोराना टेस्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया।वृंदावन में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन
नए साल पर वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन से पहले स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर गाइडलाइन्स जारी की हैं। जिला प्रशासन और पुलिस को नियमों का पालन करने को लेकर सख्त हिदायत दी है।मथुरा में नए साल पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नए साल के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने का अनुमान है इसलिए मथुरा और वृंदावन में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदा लगाई गई है, जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सके।अयोध्या में रामोत्सव 2024 की तैयारी शुरू
अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले 30 दिसंबर को ग्रैंड रिहर्सल की तैयारी में है योगी सरकार। सीएम योगी के निर्देशों पर फूलों से सजाई जा रही है नगरी।Noida News: अब बिना परमिशन घर में भी नहीं कर सकते शराब पार्टी
अगर आप नोएडा में रहते हैं और घर में शराब पार्टी करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आप के लिए है। जानकारी के अनुसार, अब आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना लाइसेंस लिए शराब पार्टी नहीं कर सकते हैं। इस लाइसेंस के लिए आप को 4000 रुपये का शुल्क देना होगा।Prayagraj News: यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री को कोर्ट ने सुनाई 3 वर्ष की सजा
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था। जिसमें एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 10 लाख जुर्माना एवं 3 वर्ष की सजा सुनाई है।गाजियाबाद: पशुओं के शव हिंडन नदी में फेंके जाने पर हिंदू संगठनों ने NH-9 पर किया हंगामा
गाजियाबाद की हिंडन नदी में पशुओं के शव को फेंके जाने को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठनों के लोगों ने किया हंगामा। करीब 3 घंटे तक लगा रहा जाम।महाराष्ट्र: नर्सरी एडमिशन के लिए उम्र सीमा में बदलाव
महाराष्ट्र के स्कूलों में नर्सरी क्लास के एडमिशन के लिए बदला उम्र सीमा का क्राइटेरिया। अब नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चों की आयु 3 साल होनी जरूरी है। इस नियम को अलगे शैक्षणिक वर्ष से यह लागू किया जाएगा।Meerut News: 100 करोड़ की GST चोरी मामले में अतीक अहमद का रिश्तेदार गिरफ्तार
Meerut News: माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर यूपी STF का शिकंज कसता जा रहा है। यूपी STF ने GST चोरी के मामलें माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार कमर अहमद को गिरफ्तार किया है।हमीरपुर जिले में मोबाइल में रील्स देख 5वीं के छात्र ने लगाया फंदा
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 5वीं में पढ़ने वाला छात्र मोबाइल में यूट्यूब पर नमक के जहर बनाने, मौत का आसान तरीका, फंदा लगाकर मौत से बचने जैसी रील्स देख रहा था। फंदा लगाते हुए बचने की ट्रिक को ट्राई करने के लिए उसने कमरे में लगी खूंटी में गमछे से फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई।गोंडा में भाई को किडनी देने पर महिला को पति ने दिया गया तीन तलाक
गोंडा जिले की रहने वाली एक महिला ने भाई की किडनी फेल होने पर अपनी किडनी उसको डोनेट की थी। इस जानकारी पर पति ने 40 लाख रुपये मांगने का दबाव दिया। महिला के मना करने पर सऊदी अरब में काम कर रहे पति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया।Haryana Cold Update: हरियाणा में सर्द बनी सिरदर्द, तापमान पहुंचा 3.8 डिग्री सेल्सियस
हरियाणा के हिसार में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। वही, राजस्थान के चूरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।Cold in Seekar: सीकर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 2.8 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान आज सीकर में रिकॉर्ड किया गया है जो 2.8 डिग्री सेल्सियस है।यूपी में बढ़ा ठंड का कहर
यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश में कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। बढ़ते कोहरे के साथ फ्लाइट और यातायात का संचालन दोनों ही प्रभावित है।Covid in Kerla: केरल में कोरोना से 1 मरीज की मौत, भारत में एक्टिव केस की संख्या 2997
भारत में कोविड-19 मामलों की एक्टिव केस की संख्या 2997 तक पहुंच गई है। वहीं, केरल में कोरोना से एक मरीज की मौत हो चुकी है।Republic Day 2024: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल शुरू
#WATCH | Rehearsals for the 26th January Republic Day parade have started on Delhi's Kartavya Path pic.twitter.com/RVsiINFb14
— ANI (@ANI) December 22, 2023
Corona in UP : यूपी में 4 दिन में आए 7 नए कोरोना केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। पिछले 4 दिन में 7 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।पश्चिम गोदावरी में सिलेंडर विस्फोट से 15 झोपड़ियां जलकर राख
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नल्लाजर्ला मंडल में कल रात गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी आग में 15 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।Andhra Pradesh | 15 huts were damaged in a fire due to a gas cylinder explosion in Nallajarla Mandal of West Godavari district of Andhra Pradesh last night. No casualty was reported in the incident pic.twitter.com/YkRc6Zzyol
— ANI (@ANI) December 22, 2023
Fog in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर घना कोहरा
दिल्ली और एनसीआर के सड़कों पर आज कोहरा देखने को मिल रहा है। 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी है।Jammu Kashmir Terrorist Attack- पुंछ में आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद
जम्मू -कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा 2 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं।Corona in Delhi: दिल्ली-NCR में पैर पसार रहा कोरोना, नए वैरिएंट JN.1 का बढ़ा खतरा
दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए राजधानी के सभी अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। साथ में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू की उपलब्धता बनाए रखने का आदेश दिया है।Agra today News: आग में जिंदा जलीं दो बहनें, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
यूपी के हापुड़ के एक गांव बिहूनी में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी आग से छह वर्षीय और छह माह की दो बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।Lucknow Corona Update : लखनऊ शहर में कोविड का पहला केस मिला, होम आईसोलेशन में महिला
लखनऊ में एक महिला में कोरोना वायरस जांच में मिला है। वह होम आईसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने नमूना जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।Delhi Today News: आज दिल्ली में बरसेंगे मेघ, बढ़ेगी गलन ठिठुरन
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात हल्की बारिश के आसार हैं। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।UP Big News: निकायों की नौकरी में भी दिव्यांगों को मिलेगा 4 प्रतिशत आरक्षण, शासनादेश जारी
यूपी के नगर निकायों की नौकरी में भी अब दिव्यांगजनों के लिए चार प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। निकायों में केंदीयत सेवा के समूह क, ख, ग और घ के पदों में यह आरक्षण क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) तौर पर दिए जाएंगे।CAT 2023: कैट का रिजल्ट जारी, लखनऊ के शोभित नंदन ने किया 99.99 प्रतिशत स्कोर
CAT 2023 यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट गुरुवार शाम को जारी कर दिया गया। लखनऊ के शोभित नंदन ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया है। परीक्षा में देश भर के 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।Ranga Reddy News: रंगा रेड्डी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़े नुकसान की उम्मीद
तेलंगाना केरंगा रेड्डी के राजेंद्र नगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।दिल्ली-NCR में लगा महा जाम! कालिंदी कुंज से गुरुग्राम बॉर्डर तक रेंगती दिखीं गाड़ियां, विरोध प्रदर्शन और रूट डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें
Delhi Protest: 57 नहीं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सस्पेंड और बॉर्डर पर BSF तैनात, CJP प्रोटेस्ट से पहले छावनी बनी दिल्ली
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिन तक धारा 163 लागू, क्या खुला-क्या बंद? उल्लंघन पर होगा एक्शन
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
© 2026 Times Horizon Private Limited
