LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 10 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में ऑड-ईवन का नियम अभी नहीं होगा लागू, पंजाब में जमीन विवाद को लेकर हुए दो मर्डर

Pooja KumariUpdated Nov 10, 2023, 15:34 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 10 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में ऑड-ईवन का नियम अभी नहीं होगा लागू, पंजाब में जमीन विवाद को लेकर हुए दो मर्डर

शहरों के ताज़ा समाचार, 10 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में ऑड-ईवन का नियम अभी नहीं होगा लागू, पंजाब में जमीन विवाद को लेकर हुए दो मर्डर

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 10 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी को देखकर सरकार ने ऑड-ईवन लगाने का फैसला स्थिगित कर दिया है, पंजाब के बठिंडा में जमीनी विवाद को लेकर दो हत्या हो गई। बाद में आरोपी ने खुदखुशी कर ली। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 10, 2023 15:33 IST

दिल्ली में अभी नहीं लागू होगा ऑड-ईवन

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी को देखकर सरकार ने ऑड-ईवन लगाने का फैसला स्थिगित कर दिया है। दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक यह नियम लगने वाला था।
NOV 10, 2023 14:40 IST

पंजाब: जालंधर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से 2 की मौत

पंजाब के जालंधर में एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई, इस दौरान घर में रखा सिलेंडर भी फट गया। इस हादसे में बाप और बेटे की मौत हो गई, बच्चे की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
NOV 10, 2023 14:34 IST

पंजाब: जमीन विवाद को लेकर हुए दो मर्डर

पंजाब के बठिंडा में जमीनी विवाद को लेकर दो हत्या हो गई। मृतक के चचरे भाई ने गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया, जिसके बाद खुद भी आत्महत्या करके जान दे दी।
NOV 10, 2023 12:13 IST

सुप्रीम कोर्ट परिसर में मिट्टी कैफे शुरू

सुप्रीम कोर्ट के परिसर में मिट्टी कैफे की शुरुआत हो गई है। इस कैफे को दिव्यांग लोगों द्वारा चलाया जाएगा। इसका उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने किया।
NOV 10, 2023 11:48 IST

धनतेरस शॉपिंग के लिए दिल्ली के बेस्ट मार्केट

धनतेरस पर सोना-चांदी समेत किसी भी चीज की खरीदारी के लिए दिल्ली का सदर बाजार, जनपथ मार्केट, सरोजिनी मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, गांधी नगर मार्केट, दरीबां कलां मार्केट, पहाड़गंज बाजार, करोल बाग मार्केट और कृष्णा नगर मार्केट बहुत अच्छे मार्केट है, यहां पर सभी चीजें किफायती दामों में मिल जाती हैं।
NOV 10, 2023 09:43 IST

रांची में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

रांची में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 17:24 से 19:22 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:06 से 19:41 बजे और वृषभ काल 17:24 से 19:22 बजे है।
NOV 10, 2023 09:43 IST

पटना में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

पटना में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 19:18 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:03 से 19:39 और वृषभ काल 17:21 से 19:18 बजे है।
NOV 10, 2023 09:41 IST

इंदौर में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

इंदौर में धनतेरस पूजा मुहूर्त 18:03 से 20:01 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:45 से 20:19 बजे और वृषभ काल 18:03 से 20:01 बजे है।
NOV 10, 2023 09:41 IST

भोपाल में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

भोपाल में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 17:56 से 19:54 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:38 से 20:12 बजे और वृषभ काल 17:56 से 19:54 बजे है।
NOV 10, 2023 09:41 IST

जयपुर में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

जयपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 17:56 से 19:52 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:39 से 20:16 बजे और वृषभ काल 17:56 से 19:52 बजे है।
NOV 10, 2023 09:41 IST

अयोध्या में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

अयोध्या में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 17:30 से 19:27 है। यहां प्रदोष काल 17:13 से 19:50 बजे और वृषभ काल 17:30 से 19:27 बजे है।
NOV 10, 2023 09:37 IST

मेरठ में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

मेरठ में धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त 17:45 से 19:40 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:28 से 20:06 बजे और वृषभ काल 17:45 से 19:40 बजे है।
NOV 10, 2023 09:37 IST

प्रयागराज में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रयागराज में धनतेरस पूजा मुहूर्त 17:34 से 19:31 बजे है। यहां प्रदोष काल 17:17 से 19:53 बजे और वृषभ काल 17:34 से 19:31 है।
NOV 10, 2023 09:36 IST

बनारस में धनतेरस पूजा का समय

बनारस में धनतेरस पूजा मुहूर्त 17:30 से 19:27 बजे है। बनारस में प्रदोष काल 17:12 से 19:48 बजे तक है और वृषभ काल 17:30 से 19:27 बजे तक है।
NOV 10, 2023 08:55 IST

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के गोदाम में लगी आग

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल की दस गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
NOV 10, 2023 07:41 IST

दिल्ली-NCR की हवा में सुधार

दिल्ली एनसीआर की हवा में आज सुधार देखने को मिला है। राजधानी में गुरुवार रात को हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार आया है।
NOV 10, 2023 07:08 IST

गोरखपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर गुरुवार देर रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।
NOV 10, 2023 06:23 IST

कानपुर में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 17:38 से 19:35 तक है। कानपुर में प्रदोष काल का समय 17:21 से 19:58 और वृषभ काल समय 17:38 से 19:35 है।
NOV 10, 2023 06:22 IST

लखनऊ में धनतेरस पूजा का समय

लखनऊ में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 17:35 से 19:32 बजे है। लखनऊ में प्रदोष काल का समय 17:18 से 19:55 और वृषभ काल का समय 17:35 से 19:32 है।
NOV 10, 2023 06:22 IST

ग्रेटर नोएडा में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

ग्रेटर नोएडा में धनतेरस पूजा का शुभमुहूर्त 17:46 से 19:42 बजे तक है। ग्रेटर नोएडा में प्रदोष काल का समय 17:29 से 20:07 बजे और वृषभ काल 17:46 से 19:42 बजे तक है।