LIVE

शहरों के समाचार, 03 जनवरी 2024 Highlight: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप, करणी सेना के प्रमुख की हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Varsha KushwahaUpdated Jan 4, 2024, 05:39 IST
Follow on Google News
शहरों के समाचार, 03 जनवरी 2024 Highlight: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप, करणी सेना के प्रमुख की हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

शहरों के समाचार, 03 जनवरी 2024 Highlight: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप, करणी सेना के प्रमुख की हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

आज के शहर के समाचार ( Hindi Samachar) 03 जनवरी 2024 Highlight महाराष्ट्र के पालघर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप। करणी सेना के प्रमुख की हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार। श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड के दो आतंकियों को फांसी की सजा। गुरुग्राम में मॉडल की हत्या। UP में 18 साल से कम उम्र है तो नहीं चला पाएंगे कार-स्कूटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित एमएसएमई के 51 हजार करोड़ मेगा ऋण वितरण समारोह में कहा कि, हर जिले के उत्पाद की ग्रेडिंग होनी चाहिए। इसके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

JAN 03, 2024 20:25 IST

Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, भूकंपीय गतिविधि एक बजकर 47 मिनट पर दर्ज की गई।
JAN 03, 2024 19:55 IST

करणी सेना के प्रमुख की हत्या मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, राजस्थान-हरियाणा में एनआईए की छापेमारी

एनआईए ने पिछले महीने जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के एक प्रमुख संदिग्ध को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने इस सिलसिले में राजस्थान और हरियाणा में 31 स्थानों पर छापे मारे।
JAN 03, 2024 18:39 IST

श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड के दो आतंकियों को फांसी की सजा, 14 लोगों की हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश की जौनपुर कोर्ट ने श्रमजीवी ट्रेन विस्फोट कांड के दो आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। आतंकी नफीकुल विश्वास हेलालुद्दीन को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके पहले ओबैदुर्रहमान और आलमगीर उर्फ को फंसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
JAN 03, 2024 17:39 IST

Gurugram Breaking News: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या, गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में थी गवाह

हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में 27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के तौर पर हुई है।
JAN 03, 2024 16:54 IST

Mumbai Today News: मुंबई में चार से पांच जनवरी को रहेगी पानी की कटौती

मुंबई में पाइपलाइन की मरम्मत के काम के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में पानी नहीं आएगा। खासकर, कुर्ला, साकीनाका और भांडुप क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पूरी तरह से पानी आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि, कुछ इलाकों में 10 प्रतिशत पानी कटौती होगी।
JAN 03, 2024 15:59 IST

UP में 18 साल से कम उम्र है तो नहीं चला पाएंगे कार-स्कूटी, अभिभावकों को होगी 3 साल की जेल

उत्तर प्रदेश में बच्चों के स्कूटी-कार चलाने पर रोक लगा दी गई है। 18 साल से कम उम्र के बच्चे स्कूटी-कार अब नहीं चला सकेंगे। अगर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूटी-कार चलाने दी तो उन्हें 3 साल की सजा हो सकती है।
JAN 03, 2024 15:11 IST

Bhopal News: शाजापुर में वाहन चालक से दुर्व्यवहार करने वाले कलेक्टर को हटाया

Bhopal News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल के लिए वाहन चालक से दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया। व्यवहार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनुचित मानते हुए कलेक्टर को हटा दिया है।
JAN 03, 2024 14:48 IST

कर्नाटक में 31 साल पुराने राममंदिर आंदोलन मामला, हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भाजपा बिफरी

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई ने एक हिंदू कार्यकर्ता की हाल में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। श्रीकांत पुजारी (51) को, 1992 में अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान हुए विवाद के सिलसिले में चार दिन पहले हुबली-धारवाड़ पुलिस ने लंबित मामलों का निपटारा करते हुए गिरफ्तार किया। पुजारी ने 31 साल पहले आंदोलन में कथित तौर पर हिस्सा लिया था।
JAN 03, 2024 14:08 IST

दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों का अध्ययन करने के लिए समिति गठित की

दिल्ली पुलिस ने तीन नए आपराधिक कानूनों का अध्ययन करने और अपने कर्मियों के लिए अध्ययन सामग्री तैयार करने के मकसद से 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
JAN 03, 2024 13:47 IST

Mumbai News: ठाणे के व्यापारी से 71.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक स्वर्ण व्यापारी के साथ कथित तौर पर 71.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गुजरात के राजकोट के एक सुनार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
JAN 03, 2024 13:28 IST

Uttarakhand Fire Outbreak: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग

Uttarakhand Fire Outbreak: उत्तराखंड में ठंड अपना कहर बरपा रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश न होने के कारण सूखी ठंड से लोग परेशान हैं। बारिश और बर्फबारी न होने से जंगलों में आग की घटनाएं भी होने लगी है।
JAN 03, 2024 13:15 IST

CM Yogi News Today: हर जिले के उत्पाद की होनी चाहिए ग्रेडिंग : सीएम योगी

CM Yogi Adityanath News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर जिले के उत्पाद का डाक टिकट भी जारी होना चाहिए। इसको लेकर प्रयास होने चाहिये क्योंकि यह हमें वैश्विक पहचान दिलाएगा। CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित एमएसएमई के 51 हजार करोड़ मेगा ऋण वितरण समारोह में ये बातें कही।
JAN 03, 2024 13:01 IST

Ayodhya News: अयोध्या में लता मंगेशकर चौक बना नया सेल्फी केंद्र

उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में मशहूर गायिका लता मंगेशकर को समर्पित चौक स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस चौक पर लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
JAN 03, 2024 12:58 IST

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के हरदा में अज्ञात वाहन से टक्कर से दो की मौत

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार एक व्यक्ति और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
JAN 03, 2024 12:06 IST

Meerut News: मेरठ में दलित पार्षदों से मारपीट पर बोलीं मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मेरठ नगर निगम बोर्ड की बैठक में विपक्षी दलों के पार्षदों की कथित पिटाई के मामले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के दलित पार्षदों के साथ सरेआम मारपीट करना अति-दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण व निन्दनीय है। सरकार तुरंत इसका संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
JAN 03, 2024 11:43 IST

Mumbai Crime News: नवी मुंबई में चार लोगों पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नवी मुंबई में एक व्यक्ति के साथ विवाद के बाद चार लोगों पर लोहे की छड़ और लाठियों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
JAN 03, 2024 11:42 IST

पुणे पुलिस ने सीसीटीवी में दिखी वाहन पंजीकरण संख्या की मदद से अपराधी को पकड़ा

पुणे पुलिस आदतन छेड़छाड़ करने वाले 45 वर्षीय एक आरोपी को सीसीटीवी के फुटेज में आंशिक रूप से दिख रही, उसके वाहन की पंजीकरण संख्या के आधार पर पकड़ने में कामयाब रही जिसने हाल ही में कोंधवा इलाके में आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।
JAN 03, 2024 11:21 IST

Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई

राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और फलोदी समेत कई इलाकों में जारी शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम केंद्र के अनुसार बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, सिरोही में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 03, 2024 11:14 IST

Bihar Murder Case: बिहार में प्रखंड प्रमुख के पति की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र में प्रखंड प्रमुख के पति के अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका एक कर्मचारी घायल हो गया।
JAN 03, 2024 11:13 IST

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों की तालाबंदी हुई स्थगित

भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के गेट पर 23 दिनों से 81 गांव के किसानों का धरना चल रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण के गेट पर किसानों की ओर से तालाबंदी की जानी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों के कुछ देर किसान नेताओं से बात करने के बाद यह धरना नाटकीय ढंग से स्थगित कर दिया गया और कुछ दिनों में चेयरमैन और आईडीसी मनोज सिंह से मिलने की बात का आश्वासन लेकर किसान लौट गए।