LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 28 अप्रैल 2024 Highlights: नालंदा सदर अस्पताल में बिजली जाने से मरीज परेशान, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत

Varsha KushwahaUpdated Apr 28, 2024, 17:01 IST

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 28 अप्रैल 2024 Highlights: नालंदा सदर अस्पताल में बिजली जाने से मरीज परेशान, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 28 अप्रैल 2024 Highlights: नालंदा सदर अस्पताल में बिजली जाने से मरीज परेशान, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 28 अप्रैल 2024 Highlights: नालंदा के सदर अस्पताल में शनिवार रात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड में बिजली गुल हो गई, भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा की मौत हो गई, जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुई भारी बारिश के बाद से जमीन धंस रही है। लगातार तीन दिनों से जमीन के धंसने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा शहरों की ताजा खबरें इस प्रकार है:

APR 28, 2024 17:00 IST

महाराष्ट्र में महिला की हत्या के आरोप में टैक्सी ड्राइवर अरेस्ट

महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह नवी मुंबई के उरण इलाके के एक नाले से 27 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया था जो कि क्षत-विक्षत हालत था और कंबल में लिपटा हुआ था। उरण पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सतीश निकम ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
APR 28, 2024 16:59 IST

बिहार में ट्रक और वैन की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत

बिहार के गोपालगंज में रविवार को एक ट्रक ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना बरहिमा बाजार के निकट तब हुई जब वैन में सवार पुलिस टीम लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत ड्यूटी करने के लिए सुपौल जा रही थी। पुलिस ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों को ले जा रही वैन बरहिमा बाजार के पास रुकी थी, तभी एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
APR 28, 2024 16:56 IST

नवी मुंबई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट

नवी मुंबई में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी और पीड़िता उलवे इलाके में एक ही इमारत में रहते हैं। एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम जब पीड़िता आरोपी के घर खेलने के लिए गई थी, तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी बच्ची का यौन उत्पीड़न कर चुका है।
APR 28, 2024 16:10 IST

नालंदा सदर अस्पताल में बिजली जाने से मरीज परेशान

नालंदा के सदर अस्पताल में शनिवार रात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड में बिजली गुल हो गई। इस बीच मरीज भीषण गर्मी का सामना करते रहे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व एसएनसीयू वार्ड में करीब एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। यह हालत तब है, जब मिशन 60 के तहत अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है। अस्पताल में आए दिन इस तरह की अव्यवस्था आम है।
APR 28, 2024 15:42 IST

कौशांबी में किसान की गोली मारकर हत्या

कौशांबी में रंजिश के चलते किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रामानुज (32) शनिवार देर रात जब खेत से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनके सिर और सीने में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि रामानुज की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 28, 2024 15:41 IST

पुरी स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहने 4 मजदूर घायल

ओडिशा के पुरी में रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा रविवार को ढह गया, जिससे चार श्रमिक घायल हो गए। घटना के समय छह श्रमिक मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से चार को चोटें आईं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक बयान में कहा कि सभी घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल वे सभी खतरे से बाहर हैं। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
APR 28, 2024 14:28 IST

सीतापुर में खेतों में दौड़ता दिखा तेंदुआ

सीतापुर में खेतों में दौड़ता और दहाड़ता दिखा तेंदुआ
APR 28, 2024 13:55 IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत

भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकते देखा तो फंदा काटकर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसे वापस फ्लेट में ले आए और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक्ट्रेस की लाश बेड पर मिली। एक्ट्रेस ने मरने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
APR 28, 2024 12:36 IST

दिल्ली में कार और कैब की टक्कर

दिल्ली के धौला कुआं में एक तेज रफ्तार कार ने कैब को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कैब ड्राइवर समेत 3 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
APR 28, 2024 12:06 IST

लखनऊ में सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। सोमवार को वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लखनऊ में सोमवार को नामांकन जुलूस भी निकाला जाएगा। जिसके चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
APR 28, 2024 10:51 IST

गुजरात-राजस्थान में 230 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुजरात एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में नशीले पदार्थ बनाने वाली तीन लैब्स का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के अनुसार, इस ऑपरेशन में गुजरात और राजस्थान में तीन लैब्स का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है। टीम ने ऑपरेशन के दौरान राजस्थान के सिरोही और जोधपुर के साथ-साथ गांधीनगर के पिपलाज गांव और गुजरात के अमरेली जिले में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 22 किलोग्राम मेफेड्रोन और 124 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 230 करोड़ है।
APR 28, 2024 09:53 IST

Jaipur: नाहरगढ़ में वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

APR 28, 2024 09:06 IST

UP: प्रयागराज के मुट्ठीगंज में लकड़ी की दुकान में लगी आग

APR 28, 2024 07:43 IST

Guwahati: मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल रैली का आयोजन

APR 28, 2024 07:38 IST

UP Weather: यूपी के 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

आगरा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, इटावा, देवरिया, चंदौली, बांदा, बस्ती, चित्रकूट, औरैया, बहराइच, बलरामपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, गोरखपुर, कुशीनगर, मैनपुरी, मिर्जापुर, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, संतरविजार नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, महाराजगंज, गोंडा और गाजीपुर में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
APR 28, 2024 06:52 IST

Noida: नोएडा सेक्टर 65 में एक बिल्डिंग लगी आग

APR 28, 2024 05:43 IST

Aligarh: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल

भांकरी के पास एक फार्म हाउस में शादी का समारोह चल रहा था। उस समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही लोगों के भरी कार को एक ट्रक ने अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे के पचपेड़ा कट पर जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हुई और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची सहित 10 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
APR 28, 2024 05:43 IST

Bhubaneswar: ओडिशा में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस

APR 28, 2024 05:43 IST

रायबरेली सीट से कांग्रेस की तरफ से कौन लड़ेगा चुनाव

रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने दिल्ली में बैठक की और सियासी समीकरणों पर चर्चा की। आज रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा इस पर से पर्दा उठेगा। वहां जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आ सकती है।
APR 28, 2024 05:42 IST

Amethi: हाईवे पर दो एसयूवी की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

अमेठी के अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में पुल के पास दो एसयूवी गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में एक महिला की मौत और दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related News

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान