LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 अप्रैल 2024 LIVE: राजस्थान के अनूपगढ़ में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह की मौत, जयपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

शहरों के ताजा समाचार।
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 26 अप्रैल 2024 LIVE: राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में शुक्रवार को सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। जयपुर हवाईअड्डे पर शुक्रवार को बम विस्फोट करने की धमकी मिलने बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुए। इसी प्रकार की अन्य ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ बने रहिए।
Apr 26, 2024 | 06:57 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Apr 26, 2024 | 06:48 PM IST

राजस्थान के अनूपगढ़ में सड़क हादसे में छह की मौत

राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में शुक्रवार को एक कार ट्रक के पीछे वाले हिस्से से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।
Apr 26, 2024 | 06:14 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में प्रेमी ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी।
Apr 26, 2024 | 04:40 PM IST

हरियाणा के रेवाड़ी में जीप ने व्यक्ति को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

हरियाणा के रेवाड़ी में अपने दोस्त को पिटाई से बचाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को एक जीप ने कथित तौर पर टक्कर मार दी और उसे 50 मीटर तक घसीटा।
Apr 26, 2024 | 04:08 PM IST

दोपहर 3 बजे तक असम से लेकर रास्थान का वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा चूनाव के दूसरे चरण में असम 60.32, उत्तर प्रदेश 44.13, कर्नाटक 50.93, केरल 51.64, छत्तीसगढ़ 63.92, जम्मू कश्मीर 57.76, त्रिपुरा 68.92, पश्चिम बंगाल 60.60, बिहार 44.24, मणिपुर 68.48, एमपी 46.50, महाराष्ट्र 43.01, राजस्थान 50.27 मतदान प्रतिशत रहा।
Apr 26, 2024 | 02:23 PM IST

राजस्थान में पोलिंग बूथ पर एक की मौत

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस बीच भीलवाड़ा के पुर कस्बे में छगनलाल नाम की 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ये अपने पोते के साथ वोटिंग के लिए आए थे। कतार में खड़े रहने के दौरान अचानक चक्कर आने से गिरे गए। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
Apr 26, 2024 | 02:02 PM IST

राजस्थान में अबतक 40.33 % तो यूपी में 35.73% मतदान

देश की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस क्रम में यूपी में दोपहर एक बजे तक 35.73 फीसदी तो राजस्थान में 40.33 फीसदी मतदान हो चुका है।
Apr 26, 2024 | 12:34 PM IST

दरभंगा में शादी के टेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खौफनाक स्टोरी

दरभंगा में शादी के टेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खौफनाक स्टोरी
Apr 26, 2024 | 08:56 AM IST

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ, 41 प्रत्याशी मैदान में

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान के दूसरे चरण में तीन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी है।
Apr 26, 2024 | 08:53 AM IST

आपका वोट आपकी आवाज है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं से शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं का अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना लोकतंत्र को मजबूत करता है। मोदी ने मतदाताओं से कहा कि उनका वोट ही उनकी आवाज है। उन्होंने विशेषकर युवाओं और महिलाओं से मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में आने की अपील की।
Apr 26, 2024 | 08:04 AM IST

सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे

Apr 26, 2024 | 07:42 AM IST

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा बेरोजगारी, मुद्रास्फीति अमीर- गरीब के बीच की खाई

Apr 26, 2024 | 06:51 AM IST

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

Apr 26, 2024 | 02:11 PM IST

देश की 88 सीटों पर 1200 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1098 पुरूष एवं 102 महिलाएं हैं। दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया। मतदान एवं सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के वास्ते कम से कम तीन हेलीकॉप्टरों, चार विशेष ट्रेनों एवं 80000 वाहनों को लगाया गया है।
Apr 26, 2024 | 06:40 AM IST

सभी जिलाधिकारी शत्रु संपत्ति के पदेन उप संरक्षक के रूप में काम करेंगे: सरकार

केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिलाधिकारी शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत अपने संबंधित जिलों के क्षेत्रों में शत्रु संपत्ति के पदेन उप संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में यह भी कहा कि जिले के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट या समान पद पर आसीन अधिकारी शत्रु संपत्ति के पदेन सहायक संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे।
Apr 26, 2024 | 06:35 AM IST

श्रीनगर लोकसभा सीट से 22 और उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से कुल 39 नामांकन दाखिल किये गये हैं जहां 13 मई को मतदान होना है। प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 22 और उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल किया । प्रवक्ता ने बताया कि सत्रह उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
Apr 26, 2024 | 06:35 AM IST

पीएम मोदी का बरेली में रोड शो आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहेंगे। यह रोड शो आज शाम 6:30 बजे राजेंद्र नगर स्थिति स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर, शिवाजी चौक होते हुए डीडीपुरम चौराहे स्थित शहीद चौक पर खत्म होगा।
Apr 26, 2024 | 06:34 AM IST

13 राज्य, 88 सीटें; लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज, कई दिग्गज मैदान में

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर आज यानी शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा।
Apr 26, 2024 | 06:34 AM IST

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की जमकर हो रही तस्करी, 3 लाख लीटर दारू जब्त

शराबबंदी वाले बिहार में लोकसभा चुनाव की गतिविधि बढ़ने के साथ ही इस बार शराब की तस्करी भी बड़ी संख्या में देखी जा रही है। इस बार अब तक 3 लाख 8 हजार 488 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है। पिछले चुनाव के मुकाबले यह संख्या करीब चार गुना अधिक है। इसका बाजार मूल्य 7 करोड़ 24 लाख रुपये है। पिछली बार जब्त शराब मूल्य की कीमत 2 करोड़ 57 लाख रुपये थी।
Apr 26, 2024 | 06:34 AM IST

जम्मू कश्मीर में चार आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चार आतंकवादियों की संपत्तियां बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली गयीं जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से अपना काम कर रहे थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान में रहकर काम कर रहे इन वांछित स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने फरार/वांछित आतंकवादियों के विरूद्ध एक विशेष अभियान चलाया है और उसी के तहत उसने उच्च न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित इन चारों आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क की हैं।
Apr 26, 2024 | 06:34 AM IST

शिवपाल ने चूरन संबंधी टिप्पणी पर योगी आदित्यनाथ की की आलोचना

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनकी इस टिप्पणी को लेकर आलोचना की कि पार्टी में उनकी भूमिका काफी घटा दी गयी है और अब वह वैसे नहीं हैं जो पहले हुआ करते थे। दिन में योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में एक राजनीतिक रैली में कहा था कि मुझे असहाय शिवपाल पर दया आती है। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सत्यनारायण की कथा सुनता है और वहां वितरित किये जाने वाला चूरन ग्रहण करता है।