LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 25 अप्रैल 2024 Highlights: पटना में आग लगने से छह लोगों की मौत, नोएडा में ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 25 अप्रैल 2024 Highlights: नोएडा में साइबर अपराधियों के ब्लैकमेल से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पटना में आग लगने की घटना से छह लोगों की मौत हो गई। दिल्ली तिहाड़ जेल में वर्चस्व के खातिर दो गुटों के बीद झड़प। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Date, Know when and Where
APR 25, 2024 19:30 IST
दिल्ली में बांसुरी स्वराज का रोडशो
भाजपा की नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने रोड शो किया।
APR 25, 2024 18:32 IST
ठाणे में बुजुर्ग महिला पर हमला करने के मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने 71 वर्षीय महिला पर हमला करने के आरोप में एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
APR 25, 2024 17:29 IST
ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
ओडिशा के बौध जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानतकारी दी।
APR 25, 2024 16:21 IST
पटना में आग लगने से छह की मौत
बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में गुरुवार को भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है।
APR 25, 2024 15:59 IST
APR 25, 2024 14:27 IST
APR 25, 2024 14:24 IST
पटना जंक्शन के पास लगी आग में तीन लोगों की मौत
पटना जंक्शन के पास स्थित होटल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। इस होटल से कई लोगों को रेस्क्यू किया है। हाल ही में मिले अपडेट के अनुसार, इस आग में तीन लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
APR 25, 2024 12:37 IST
Patna Fire: पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी भीषण आग
बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन के करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
APR 25, 2024 12:08 IST
Bihar: पुर्णिया में राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पीए को 10 लाख कैश के साथ पुलिस ने लिया हिरासत में
बिहार के पूर्णिया के रुपौली में 10 लाख रुपये के कैश के साथ पुलिस ने राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पीए को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को कैश के साथ रुपौली पुलिस थाने लेकर आई।
APR 25, 2024 11:59 IST
Mumbai: कार में मिला लापता दो बच्चों का शव
मुंबई के एंटॉप हिल में लापता हुए दो बच्चों का एक कार में शव मिला है। बच्चों की तलाश कर रही पुलिस ने बताया कि कार में लॉक होने के बाद गर्मी और दम घुटने के कारण बच्चों की मौत हो गई है।
APR 25, 2024 11:09 IST
जैसलमेर में वायु सेना का विमान हुआ क्रैश
राजस्थान के जैसलमेर जिले के मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर वायु सेना का टोही विमान क्रैश हो गया है। विमान क्रैश का ये हादसा रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और विमान के मलबे में लगी आग पर काबू पाया गया।
APR 25, 2024 09:41 IST
रायपुर: दुर्घटनावश गोली चलने से एक जवान की मौत, एक अन्य घायल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गश्त के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
APR 25, 2024 09:26 IST
दिल्ली-तिहाड़ जेल में वर्चस्व के खातिर दो गुटों के बीद झड़प, कई घायल
तिहाड़ जेल नंबर-3 में दो गुटों के बीच मारपीट के दौरान चार लोगों के ऊपर जेल में बनाए गए सूए से हमला किया गया। घायल कैदियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है।
APR 25, 2024 08:29 IST
देशभर में लू का कहर, गर्मी से हाल बेहाल, पढ़ें कहां कितना तापमान
APR 25, 2024 08:12 IST
पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, पढ़ें पूरी स्टोरी
APR 25, 2024 06:52 IST
आज कन्नौज से नामांकन करेंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
APR 25, 2024 05:35 IST
APR 25, 2024 05:32 IST
हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन
हाथरस से मौजूदा भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार शाम को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दिलेर की मृत्यु की वजह हृदयाघात बताई गई है। शाम को सुरक्षा विहार स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिलेर 2019 में भाजपा के टिकट पर हाथरस सीट से चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया और इस सीट से अनूप वाल्मीकि को अपना उम्मीदवार बनाया है।
APR 25, 2024 05:32 IST
राजस्थान में मतदान के लिए चौक चौबंद बंदोबस्त, पुलिस के 85 हजार अधिकारी व जवान तैनात
राजस्थान में पुलिस ने 13 लोकसभा सीट पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए चाक चौबंद बंदोबस्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के 85 हजार अधिकारी व जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में होमगार्ड व अन्य जवान तैनात किए गए हैं। राज्य की पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर एवं भीलवाड़ा सीट पर 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान होगा।
APR 25, 2024 05:32 IST
रांची के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 2196 पक्षियों को मारा गया
झारखंड सरकार ने राज्य की राजधानी के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद इसे लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म में 1,745 मुर्गियों सहित 2,196 पक्षियों को मारा गया है। उन्होंने कहा कि 1,697 अंडों को भी नष्ट किया गया है।
