शहरों के मुख्य समाचार, 21 जून 2024 Highlights: पुणे कार दुर्घटना मामले में आरोपी के पिता को मिली जमानत, नोएडा में दो नाबालिगों से रेप
मुंबई में दो साल में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी सड़कें: CM शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई की सड़कें अगले दो साल में गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी क्योंकि मौजूदा समय में सड़कों को क्रंक्रीट से तैयार करने का काम चल रहा है।नोएडा में दो किशोरियों से रेप
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में 14 और 15 वर्षीय दो किशोरियों के साथ कथित रूप से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।Pune Car Accident Case: नाबालिग आरोपी के पिता को बड़ी राहत
Pune Car Accident Case: नाबालिग आरोपी के पिता को बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबररांची में जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी का छापा
रांची के जमीन घोटाले में ईडी ने कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करीब एक करोड़ कैश और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए गए हैं।इंदौर हवाई अड्डे को बम विस्फोट की फर्जी धमकी
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे को इस हफ्ते में दूसरी बार बम विस्फोट की फर्जी धमकी मिलने के बाद पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है।महाराष्ट्र के सोलापुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया।नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
वीडियो आर.के. पुरम इलाके से है। pic.twitter.com/qYlsRmICES
Delhi: नीट परीक्षा रद्द करने की मांग में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
#WATCH दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने NEET परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/m7KXOzTgwC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
हिमाचल प्रदेश में मनाया गया योग दिवस
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें खास तौर पर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर योग किया जबकि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल ने क्रमश: ऊना और सोलन में योग किया।UP: संभल के एक होटल के कमरे में मिला युवक और युवती का शव
उत्तर प्रदेश के संभल कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात होटल के एक कमरे में एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक शिवम ने पंखे में फांसी लगा ली और स्वीटी नाम की युवती की मृत्यु जहरीली चीज खाने से हुई है।Shimla: चोरी केंची इलाके में बस दुर्घटना, 4 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश: शिमला जिले के जुब्बल के चोरी केंची इलाके में HRTC (हिमाचल सड़क परिवहन निगम) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत 4 लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
तस्वीर 1: HRTC
तस्वीर 2-3: हिमाचल प्रदेश पुलिस pic.twitter.com/KoTmrQn6Ik
पंजाब: अटारी में जीरो लाइन पर योगा करते हुए सुरक्षा बल के जवान
पंजाब: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृतसर के जेसीपी अटारी में जीरो लाइन पर योग करते सीमा सुरक्षा बल के जवान।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
(स्रोत: बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर) pic.twitter.com/yEAOxMmvld
कश्मीर के बारिश के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम बाधित
कश्मीर में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम बाधित हुए हैं। बारिश के कारण डल झील के किनारे आयोजित योग दिवस समारोह भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस समारोह का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले थे।Lucknow: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी ने योगा किया
#WATCH लखनऊ (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। https://t.co/QVjMA31Bp0 pic.twitter.com/JdtWCoykFG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
Haridwar: विश्व योग दिवस पर आचार्य बालकृष्ण ने किया योगाभ्यास
Delhi में गर्मी का कहर,45 लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार हुए कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बारिश होने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली।दिल्ली के अस्पतालों में भीषण गर्मी की वजह से बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर (मेडिसिन) डॉ. अजय चौहान ने बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह नौ बजे तक केंद्र संचालित अस्पताल में तापघात के 47 मामले आए। उन्होंने कहा कि इसके अगले 24 घंटों में तापघात के 26 मरीज अस्पताल में लाए गए। डॉक्टर चौहान ने यह भी बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह नौ बजे के बीच अस्पताल में तापघात से 11 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई और अगले 24 घंटों में ऐसी सात संदिग्ध मौतें दर्ज की गईं।Delhi: पुराना किला में योग दिवस मनाएगा संस्कृति मंत्रालय
संस्कृति मंत्रालय शुक्रवार को दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा।समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने में योग की व्यापक क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया जाता है।इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुतुब मीनार स्थित 'सन डायल लॉन' में आयोजित समारोह का नेतृत्व करेंगे।Jammu-Kashmir: उधमपुर गोल मार्केट में कपड़े की एक दुकान में लगी आग
#WATCH जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के गोले मार्केट में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/SqjN1vQjld
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2024
Odisha: पुरी में चल रही स्नान पूर्णिमा की तैयारी
#WATCH ओडिशा: पुरी में स्नान पूर्णिमा की तैयारी चल रही है। (20.06) pic.twitter.com/kebqFZPaR7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2024
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
Delhi Protest: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी पर पुलिस का सदेंश, कहा- ड्यूटी पर तैनात महिलाएं भी सम्मान की हकदार
हिमालय के नीचे तेज हलचल से Earthquake का बड़ा खतरा, भूकंप आया तो होगी भीषण तबाही
मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में कल से, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
नोएडा में धू-धू कर जली स्पीपर बस, चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
© 2026 Times Horizon Private Limited
