शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 18 मार्च 2024 Highlight: सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
जयपुर में कुत्तो के काटने से छह साल बच्चे की मौत
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी।सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। बाकी दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने यह सजा डूंगरपुर मामले में सुनाई। कोर्ट ने IPC धारा 427,504,506,447 और 120 B के तहत आजम खान को दोषी करार दिया था।आगरा में फैसिलिटी सेंटर की फॉल्स सीलिंग गिरी
आगरा में टूरिस्टों की सुविधा के लिए बने फैसिलिटी सेंटर की फॉल्स सीलिंग 24 घंटे भी टिक नहीं पाई और उद्घाटन के अगले दिन ही गिर गई। इस घटना पर एडीए ने इनकार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसे गिरी हुई फॉल्स सीलिंग दिख रही है।Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे एक कार ने तीन को रौंदा, 1 की मौत दो घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर खुर्जा अंडरपास के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।दिल्ली में दो लोगों की चाकू मार कर हत्या
दिल्ली के रणहौला इलाके में रविवार रात दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को मच्छी मार्केट के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को जाफरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राजस्थान में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
दिल्ली-अजमेर राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सोमवार को सुबह चंदवाजी इलाके में हुआ जब एक कार राजमार्ग पर खड़े ट्रक से जा टकराई।आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनस और मुजफ्फरपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 21 मार्च और मुजफ्फरपुर से 22 मार्चो एक फेरे के लिए संचालित होगी।नवी मुंबई में डंपर से टक्कर लगने के बाद फुटबॉल कोच की मौत
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक डंपर की चपेट में आने से 69 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे वाशी इलाके में हुई, जब राज्य स्तरीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी स्टेनली नायर कुछ खरीदारी करने के लिए स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए और अस्पताल ले जाने डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बरसाना के राधा रानी मंदिर में हुए हादसे में 25 श्रद्धालु घायल
मथुरा के बरसाना में राधा रानी मंदिर में लड्डू होली के आयोजन के दौरान हादसा होने से 25 श्रद्धालु घायल हो गए। मंदिर के एक पुजारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मंदिर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग उनका दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट गयी। इससे कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े जिससे भगदड़ मच गयी। इस घटना में 25 श्रद्धालु घायल हो गए।दिल्ली के पुलिसकर्मी ने नशे में कार से कई वाहनों को मारी टक्कर
दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में कार चलाकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। आरोपी पुलिसकर्मी दरियागंज-आईटीओ मार्ग पर गाड़ी चला रहा था, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।Bihar: खगड़िया में कार की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत
बिहार के खगड़िया जिले में पसराहा थाना इलाके में विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। यहां बरातियों के भरी एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में तीन बच्चे समेत 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद 5 लोगों को बचाया गया
#WATCH दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद कम से कम 5 लोगों को बचाया गया और 7 अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: अभिजीत पांडे, निदेशक अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन, पश्चिम बंगाल https://t.co/1S0fYbCOSB pic.twitter.com/xMLhEuOQYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024
कानपुर में 33वीं उत्तर प्रदेश राज्य कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में 33वीं उत्तर प्रदेश राज्य कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप शुरू हुई। (17.03) pic.twitter.com/p4FzDbveKQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024
MP: सीधी जिले में दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं की सूचना मिली है। इन दोनों हादसों में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत और 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पहली घटना चंदनिया चौराहे के निकट हुई। वहीं दूसरी घटना मंझौली में हुई।Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश 4 दिन तक बारिश होने के अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में 20 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने बताया कि 19 मार्च को कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी।दक्षिण कोलकाता के मटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई
#WATCH दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: अभिजीत पांडे, प्रभारी निदेशक, पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं pic.twitter.com/cF8EyKNqdG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
ग्वालियर में एक किसान और उसके बेटे की जहर खाने से हुई मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किसान और उसके परिवार ने जहरीला पदार्थ खाया था। इस घटना में किसान और उसके सात वर्ष के बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां किसान और उसके बेटे की मौत भी इलाज के दौरान हुई।Haryana: बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपये और गैस सिलेंडर 500 रुपये से अधिक नहीं - भूपेंद्र सिंह हुड्डा
#WATCH करनाल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राज्य स्तरीय कश्यप सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "कोई भी समाज हो, उसे अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए...हम बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपए प्रति महीना करेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए से ज्यादा नहीं होगा....राजनीति… pic.twitter.com/vUKWFKPwwu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
Holi 2024: मथुरा में लड्डू होली की धूम
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: बरसाना स्थित श्री राधा रानी मंदिर में धूमधाम से लड्डू मार होली खेली गई। वीडियो ड्रोन से शूट की गई है। pic.twitter.com/XsKTJUtXfc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
Delhi: नशे में धुत कर्मी ने कई वाहनों को कार के मारी टक्कर
दिल्ली के दरियागंज-आईटीओ मार्ग पर एक व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। नशे की हालत में धुत इस व्यक्ति ने अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके आरोप में पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टैक्सी से कार की टक्कर की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहित है और वह हेड कांस्टेबल के पर कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस, पुलिस कार्रवाई के 11 'भ्रामक' पोस्ट हटाने को कहा
Delhi AQI: मानसून विदा होते ही दिल्ली की हवा बिगड़ी, 3 साल में अक्टूबर का सबसे प्रदूषित पहला हफ्ता
पंजाब के 50 वार्डों में स्थानीय निकाय चुनाव रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 6 हफ्ते में दोबारा चुनाव का दिया आदेश
फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला
बाथरूम में थी 21 की साल की गर्भवती गुलफसा जब सीमापुरी में ढह गई इमारत, मलबे के नीचे से फोन मिलाकर मांगा पानी
© 2026 Times Horizon Private Limited
