LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 17 May 2024 Highlights: हमीरपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, पिटबुल डॉग ने बच्चे पर किया हमला

Pushpendra KumarUpdated May 17, 2024, 20:45 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 17 May 2024 Highlights: हमीरपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, पिटबुल डॉग ने बच्चे पर किया हमला
शहरों के मुख्य समाचार, 17 May 2024 Highlights: हमीरपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, पिटबुल डॉग ने बच्चे पर किया हमला

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 17 May 2024 Highlights: नोएडा में 8 साल के बच्चे पर पिटबुल डॉग ने हमला कर घायल कर दिया, आगरा में नर्सिंग की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बिहार में खनिज परिवहन के वाहनों की अब लाल रंग से पहचान होगी। दिल्ली में गुरुवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जबकि शनिवार को लू चलने के आसार हैं। उधर, पारा चढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 6,780 मेगावाट पहुंची। इसके अलावा बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में एक छात्रा का शव मिला है। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

MAY 17, 2024 20:45 IST

गाजियाबाद में बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश

गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार इलाके में शुक्रवार को बंद कमरे के अंदर पति और पत्नी की लाश मिली हैं। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
MAY 17, 2024 20:15 IST

मुंबई की घटना के बाद चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का आदेश दिया

मुंबई में होर्डिंग गिरने की घटना में 16 लोगों की मौत के बाद वृहतर चेन्नई नगर निगम के आयुक्त डॉ. जे राधाकृष्णन ने शुक्रवार को निकाय अधिकारियों को महानगर में सभी अवैध होर्डिंग हटाने और स्वीकृत होर्डिंग की संरचनात्मक स्थिरता का ब्योरा तैयार करने का निर्देश दिया।
MAY 17, 2024 19:31 IST

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में लगी आग

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार शाम को आग लग गई। आग लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। वहीं, बीच रास्ते से फ्लाइट ने दिल्ली के लिए यू टर्न लिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। गनीमत रही कि इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे, उन्हें कुछ नहीं हुआ।
MAY 17, 2024 17:56 IST

रांची में पार्टी उम्मीदवार संजय सेठ के समर्थन में रोड शो

MAY 17, 2024 16:29 IST

केरल में बारिश का सिलसिला जारी, दो जिलों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

केरल के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने मलप्पुरम और वायनाड जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आईएमडी ने 18 मई से 20 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
MAY 17, 2024 15:49 IST

पटना के एक स्कूल में बरामद हुआ छात्र का शव

बिहार की राजधानी पटना में एक स्कूल में चार साल के छात्र का शव परिसर से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
MAY 17, 2024 14:54 IST

यूपी के हमीरपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

MAY 17, 2024 14:15 IST

अमेठी में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया

MAY 17, 2024 13:27 IST

महाराष्ट्र में फरार पुलिसकर्मी के घर से एक करोड़ रुपये नकद और सोना जब्त

महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी एक पुलिसकर्मी के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना तथा आभूषण जब्त किए हैं। पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े (52) को 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया गया था और उसके बाद से ही वह फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में खाड़े और दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने बाद में अपनी मांग कम करके 30 लाख रुपये कर दी थी।
MAY 17, 2024 12:40 IST

नोएडा में पिटबुल डॉग ने 8 साल के बच्चे पर किया हमला

नोएडा में एक 8 साल के बच्चे को पिटबुल डॉग ने काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
MAY 17, 2024 11:35 IST

बिजनौर में 13 वर्षीय लड़की ने दो छोटी बहनों की गला घोंटकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 साल की एक लड़की ने सात और पांच वर्षीय अपनी दो बहनों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नूरपुर थाने को गुरुवार रात लगभग साढ़े बारह बजे गौहावर जैत गांव में दो बच्चियों की हत्या होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे वहां एक मकान में सहदेव एवं सविता की सात एवं पांच वर्षीय दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मकान में किसी के जबरन प्रवेश करने का साक्ष्य नहीं मिला। उसने बताया कि इस घर में सहदेव और सविता अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे।
MAY 17, 2024 11:15 IST

बिहार में मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई

बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक स्विफ्ट कार के सड़क के किनारे एक पेड़ में टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरा के चरपोखरी के रहने वाले आनंद कुमार अपने परिवार के साथ कार से अपने बच्चों का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे।रास्ते में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
MAY 17, 2024 10:39 IST

दिल्ली कार शोरूम गोलीबारी में एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम दिल्ली में एक कार शोरूम में गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल एक शूटर दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के शाहबाद डेयरी इलाके के पास हुई। अजय उर्फ गोली पुर्तगाल निवासी कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ का शार्पशूटर था। एक अधिकारी ने बताया कि वह एक कार से जा रहा था और जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार अजय हरियाणा के रोहतक का मूल निवासी था और वह राज्य और दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत अपराधों समेत एक दर्जन मामलों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक वह दस मार्च को सोनीपत के मुरथल में एक व्यापारी की हत्या में भी शामिल था।
MAY 17, 2024 09:43 IST

मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में गुरुवार को पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के थौबाल जिले में राज्य पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपल वॉर ग्रुप) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार को यैरीपोक बाजार में समन्वित तरीके से अभियान चलाया गया और उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पांच मोबाइल फोन, नौ एमएम की दो पिस्तौल, पांच मांग पत्र, 5.56 एमएम के 20 कारतूस और 7.62 एमएम के चार कारतूस जब्त किए गए।
MAY 17, 2024 08:43 IST

पटना में ट्यूशन गया छात्र नहीं लौटा घर, स्कूल के गटर में मिला शव

पटना में ट्यूशन गया छात्र नहीं लौटा घर, स्कूल के गटर में मिला शव
MAY 17, 2024 07:56 IST

घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मुंबई लाया गया

MAY 17, 2024 07:50 IST

जालोर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

राजस्थान के जालोर जिले के ओडवाड़ा गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की एक टीम को महिलाओं सहित कई ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर ग्रामीणों को मौके से हटा दिया और अवैध निर्माण ढहाने का काम शुरू किया गया।
MAY 17, 2024 07:17 IST

मुरैना में नशेड़ी बेटे ने की पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नशे के आदी 32 वर्षीय शख्स ने कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर दी और मां को जख्मी कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि सुधांशु कदम (32) ने अपने पिता रवि कदम (65) को बेसबॉल के बल्ले से कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।
MAY 17, 2024 07:16 IST

आगरा में नर्सिंग की छात्रा ने क्यों कि आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

आगरा में नर्सिंग की छात्रा ने क्यों कि आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर
MAY 17, 2024 05:37 IST

आगरा में नर्सिंग छात्रा ने खुदकुशी की

आगरा के शास्त्रीनगर में अपने किराये के कमरे में नर्सिंग की एक छात्रा ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।