शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 15 मार्च 2024 Highlights: बिहार में कैबिनेट का हुआ विस्तार, नवी मुंबई में रिश्वत लेने वाला राजस्व अधिकारी गिरफ्तार
हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन
गोपालगंज में सड़क हादसे में दूसरे की चिता पर गिरा बाइक सवार, जिंदा जला
बिहार के गोपालगंज में एक व्यक्ति की मौत दूसरे की चिता पर गिरने से हो गई। इस सड़क हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।भदोही में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
भदोही शहर के कोतवाली इलाके में एक मंदबुद्धि नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया ।बिहार में कैबिनेट का हुआ विस्तार
बिहार में शुक्रवार को कैबिनेट (Bihar Cabinet) का विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार (Bihar Cabinet) में कई मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें भाजपा (BJP) कोटे से 12 मंत्री शामिल हैं और जेडीयू (JDU) कोटे से नौ मंत्रियों ने शपथ ली।जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी पड़गी : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा इस संकल्प के साथ सत्ता में आई है कि वह राजनीति का अपराधीकरण हरगिज नहीं होने देगी, जो भी नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसको उसकी कीमत चुकानी पड़गी।इटावा में छात्रा की हत्या के आरोपी मुठभेड़ में घायल
उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी की एएनएम की छात्रा की हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हो गया। अपराधी ने किसी दूसरे से प्रेम करने पर नाराज होकर छात्रा की हत्या की थी।यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में 396 आरोपी गिरफ्तार
यूपी पुलिस भर्ती व आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने वाले रैकेट का पुलिस ने भांड़ाफोड़ा। पेपर लीक के मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।Navi Mumbai: नवी मुंबई में रिश्वत लेता पकड़ा गया राजस्व अधिकारी
नवी मुंबई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक शिकायतकर्ता को भू-अभिलेख से संबंधित जानकारी देने के लिए रिश्वत लेते मांगने और लेने के आरोप में राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि 80,000 रुपये तक तय की और उसके बाद एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। बतां दे कि पुलिस ने अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।बिहार में निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट से युवक का शव बरामद
बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया। मामले की जांच की जा रही है।Joshimath News: रेड जोन से शिफ्ट होंगे सरकारी विभाग
उत्तराखंड के जोशीमठ के रेड जोन में स्थित सभी सरकारी विभागों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसके अनुसार, परिसंपत्तियों का सर्वे कर सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही विस्थापन के लिए भूमि चयन कर डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए हैं।Kanyakumari: पीएम मोदी का सार्वजनिक सभा किया गया स्वागत
#WATCH तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कन्याकुमारी में आयोजित एक सार्वजनिक सभा स्वागत किया गया। pic.twitter.com/OIy7nAo9s1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024
Uttrakhand: सीएम ने महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग के तहत चयनित पर्वक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए
#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग के तहत चयनित पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। pic.twitter.com/vZSgIZcKID
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024
MP में 37 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल में 37 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें 2006 बैच के आईएएस बाबू सिंह जामोद, 2006 बैच के आईएएस माल सिंह भयड़िया, 2009 बैच के आईएएस सतेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी शामिल हैं।Noida: नोएडा में ठगों ने बनाई भारतीय तटरक्षक की फर्जी वेबसाइट
नोएडा में साइबर ठगों ने भारतीय तटरक्षक की फर्जी वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट के माध्यम से ठगों ने सहायक कमांडेंट से पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।UP: सैफई मेडिकल कॉलेज हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थित सैफई मेडिकल कॉलेज के छात्र की हत्या का मामला बड़ा होता जा रहा है। इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का नाम महेंद्र बाथम बताया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले चार साल से छात्रा के पीछा कर रहा था और उससे अफेयर के लिए दबाव डाल रहा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर लोगों का रिएक्शन
मणिपुर के उखरुल में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया
गोकुल में रंगों और फूलों से खेली गई हर्बल होली, देखें मनमोहक नजारा
दिल्ली विश्वविद्यालय में 'बौद्ध अध्ययन में उन्नत अध्ययन केंद्र' की स्थापना को मिली मंजूरी
ठाणे में 1.16 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित शराब जब्त की, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र सरकार के उत्पाद शुल्क विभाग ने ठाणे जिले में 1.16 करोड़ रुपये की अवैध रूप से भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) ले जाने के आरोप में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।केजरीवाल की याचिका पर आज अदालत में सुनवाई, ईडी के समन को दी है चुनौती
आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली की सत्र अदालत शुक्रवार को फिर से सुनवाई शुरू करेगी।गुरदासपुर जेल में कैदियों ने तोड़फोड़ की, आंसू गैस के गोले दागे गए
पंजाब के गुरदासपुर जिले में केंद्रीय जेल के कैदियों ने जेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से परेशान होकर बृहस्पतिवार को उनपर पथराव किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि धारीवाल पुलिस थाने के प्रभारी मनदीप सिंह सलगोत्रा सहित पांच पुलिसकर्मी तथा कुछ कैदी घायल हो गए हैं।CM ममता को किसी ने पीछे से धक्का दिया’, चोट पर डॉक्टरों का बड़ा खुलासा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। कहा जा रहा है कि किसी ने पीछे से धक्का मारा था। यह जानकारी एसएसकेएम अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में दी गई। एसएसकेएम के निदेशक मनिमॉय बनर्जी बताया कि मुख्यमंत्री के माथे पर तीन और नाक पर एक टांके लगे हैं।UP में बैंक भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में पांच दोषियों को तीन साल जेल की सजा
उत्तर प्रदेश की एक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने राज्य में बैंक लिपिक भर्ती परीक्षा के दौरान किसी और की जगह पेपर देने से संबंधित 2014 के एक मामले में बृहस्पतिवार को छह आरोपियों में से पांच को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि यह दुर्घटना भंडारकोट इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल एक बच्चा खतरे से बाहर है।नोएडा एक्सटेंशन में सोसाइटी की इमारत की 18वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत
नोएडा एक्सटेंशन में एक आवासीय सोसाइटी की इमारत की 18वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई।दिल्ली में इमारत में आग लगने से दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत
दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने के कारण दम घुटने और झुलसने से दो बच्चियों तथा एक दंपती की मौत हो गई।ग्रेटर नोएडा में पत्नी की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब ललित बंसल (55) अपनी पत्नी शशि बंसल (50) के साथ घर पर थे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।महाराष्ट्र के धुले में 100 से अधिक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी विषाक्त भोजन के कारण बीमार हुए
उत्तर महाराष्ट्र के धुले शहर में बृहस्पतिवार शाम को एक सौ से अधिक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी संभवत: विषाक्त भोजन करने से बीमार हो गए, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कटौती पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी
देशभर में पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता, नई कीमतें आज से लागू
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती करते हुए बड़ी राहत दी है। नई कीमतें 15 मार्च यानी आज से लागू हो गई हैं।Mumbai News: लालबाग गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट फैलने से 8 साल की बच्ची और महिला की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Amritsar: ASI हरजीत सिंह के हत्यारे का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी ढेर, दूसरा फरार
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एंगल आया सामने, हैंडलर ने हत्यारों को बोला था- लॉयल्टी साबित करो
सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार : झूठ बोलकर ली थी किराए की दुकान? भाई ने लगाए बड़े आरोप; पुलिस ने शुरू की छानबीन
Delhi News: द्वारका में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, फुटपाथ पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
© 2026 Times Horizon Private Limited
