
शहरों के मुख्य समाचार, 14 जून 2024 Highlights: यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित 13 सदस्यों ने सदस्यता की शपथ ली, दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 14 जून 2024 Highlights: दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण रेहड़ी-पटरी वालों की आय में भारी कमी आई। आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार सुबह 3:39 बजे रिक्टर स्केल पर 3 की तीव्रता का भूकंप आया। आगरा में भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में 55 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पुणे में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मारी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर वायरल हो रही है। यूपी और दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मध्य प्रदेश और झारखंड के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -