शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 13 मार्च 2024 Highlights: रोहतास में पिकअप वैन पलटने से 4 लोगों की मौत, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव
सिरोही में मिट्टी ढहने से चार मजदूर दबे, दो की मौत
राजस्थान के सिरोही जिले में सीवरेज में मिट्टी ढहने से चार मजदूर दब गए, जिसमें दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीवरेज में पाइप लगाने का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत की शुरुआत
आज से सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। इस रूट पर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है।दिल्ली में महापंचायत को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में 14 मार्च को होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। महापंचायत के दौरान कई सड़कें बंद रह सकती हैं। पुलिस ने उन सड़कों की सूची जारी की जहां ट्रैफिक की समस्या रह सकती है।रोहतास में गहरी खाई में गिरी पिकअप वैन, 4 यात्रियों की मौत 25 घायल
बिहार के रोहतास में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हैं।हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है। विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए।राजस्थान: प्रश्नपत्र लीक मामले में उप निरीक्षक व उसकी प्रशिक्षु बहन गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक सेवारत पुलिस उप निरीक्षक और उसकी प्रशिक्षु उप निरीक्षक बहन को गिरफ्तार किया है।दिल्ली में मोती नगर रिंग रोड फ्लाईओवर का आज उद्घाटन
दिल्ली में मोती नगर रिंग रोड फ्लाईओवर का आज उद्घाटनबिहार के वनों में आग लगने की घटनाएं लगभग दोगुनी हुईं: रिपोर्ट
बिहार के वनों में आग लगने की घटनाएं पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।हाल में राज्य विधानसभा में पेश ‘बिहार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24’ में कहा गया है कि 2021-22 में राज्य में दावानल की 445 घटनाएं घटी थीं जो वर्ष 2022-2023 में बढ़कर 822 हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार 2018-19 में ऐसी 524 घटनाएं हुई थीं।दिल्ली में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान, हल्की बूंदाबांदी की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। वहीं, आज शहर में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।यूपी में आज बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी आज शुष्क रहने की संभावना है।बागपत में प्रापर्टी डीलर की हत्या के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
बागपत पुलिस ने प्रापर्टी डीलर युसूफ की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 28 फरवरी को प्रापर्टी डीलर युसूफ की बाइक सवार बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में नीशू उर्फ निशांत, विकास, अनुज, सोनू उर्फ संदीप और नीरज के नाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि निशांत, विकास, सोनू और नीरज को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।गुरुग्राम में SUV की चपेट में आने से महिला की मौत
गुरुग्राम के सेक्टर-53 में एक एसयूवी की टक्कर से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतिका की पहचान नसीमा खातून के रूप में की गई है जो मूलरूप से असम की निवासी थी।ग्रेटर नोएडा में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद
ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 सेक्टर में एक युवती स्कूटी से जा रही थी, तभी पड़ोसी के कुत्ते के अचानक भौंकने के कारण वह हड़बड़ाकर गिर गई। इस घटना के बाद युवती के परिजनों और कुत्ते की मालकिन के बीच विवाद हो गया और उनके बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद कुत्ते की मालकिन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।नोएडा में चलती हुई कार में लगी आग
नोएडा में एक चलती हुआ कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।गुरुग्राम के क्लब में दंपति के साथ मारपीट
गुरुग्राम में एक क्लब में बहस के दौरान चार लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।यूपी में 71 चिकिस्ता अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले 71 चिकित्सा अधिकारियों का ट्रांसकर किया गया है। इस सभी को पिछले महीने प्रमोट किया गया था। इन चिकित्सा अधिकारियों में से 48 संयुक्त निदेशक स्तर के हैं। वहीं 23 को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।दिल्ली में यमुना आरती के लिए वासुदेव घाट बनकर तैयार
दिल्ली में यमुना आरती के लिए घाट को बनाकर तैयार कर दिया गया है। यमुना नदी के किराने बनाए गए वासुदेव घाट का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को किया।रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर 18 घंटे ED की छापेमारी
झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी ने 18 घंटे तक छापेमारी की। रांची में अंबा प्रसाद के आवास पर तालाशी पूरी होने के बाद दे रात ईडी के अधिकारी वहां से रवाना हुए। जानकारी के अनुसार कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी हुईआज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जतायी है। मौसम में इस बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया है।धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट
विमानन कंपनी इंडियो हिमाचल के धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट 2 अप्रैल से शुरू होगी। ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी। इससे पहले इस रूट पर एलायंस एयर विमान सेवा उड़ान भर रही थी।दिल्ली सावधान! थाने के सामने करोड़ों की ज्वेलरी लूट, फिल्मी अंदाज में भरा बैग लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश
Delhi Power Cut (कल का पावरकट 23 सितंबर 2026): बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, जानें कहां रहेगी बत्ती गुल
बिहार में ये क्या हो रहा है! जमुई के बाद नवादा में हड़कंप, छात्राओं के गंभीर आरोप; POCSO में FIR, हेडमास्टर गिरफ्तार
UP में IAS के बाद IPS ऑफिसर्स का ट्रांसफर, 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
'उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत...', आखिर ओपी राजभर पर क्यों बरसे शिवपाल यादव?
© 2026 Times Horizon Private Limited
