शहरों के मुख्य समाचार, 10 अप्रैल 2024 Highlight: 26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस
जींद कैथल मार्ग पर हादसे में 16 लोग घायल
शाहपुर गांव के निकट जींद-कैथल मार्ग पर बुधवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया, जिसके चलते नौ महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए।बिहार में ज्वेलरी दुकान से 50 लाख रुपए से अधिक की लूट
बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के दम पर एक ज्वेलरी दुकान में 50 लाख रुपए से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।दिल्ली 2,000 मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल होंगे तैनात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 13,500 मतदान केंद्रों में से करीब 2000 की पहचान पूर्व के मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर संवेदनशील केंद्र के रूप में की गई है और इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।नागपुर में प्रैंक के चक्कर में जेल
महाराष्ट्र के नागपुर में सोशल मीडिया पर एक लड़के के अपहरण का मजाक में वीडियो शूट करना चार छात्रों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने ऐसा करने के आरोप में उन छात्रों को हिरासत में ले लिया।दिल्ली हवाईअड्डे पर 35 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से 35 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद कर इसकी तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।Delhi: समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और आप से दिया इस्तीफा
#WATCH दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/feBsTsowJk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
Noida: नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल पार्किंग में किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर 113 के सेक्टर 75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल की पार्किंग में कार में 15 वर्ष की एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए मामले दर्ज करवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।कोयंबटूर में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को किया संबोधित
#WATCH कोयंबटूर, तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश में जब कांग्रेस सरकार थी, राज्यों के साथ इस आधार पर भेदभाव होता था कि कहां किस पार्टी की सरकार है। लेकिन NDA सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन पर काम कर रही है। हम कहते हैं विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु।… pic.twitter.com/wjtAbbaljm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
Chhattisgarh: बस दुर्घटना के बाद सीएम ने किया रायपुर एम्स का दौरा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को रायपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त कर आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने एम्स का दौरा किया और कंपनी के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। बता दें कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।Chhindwara: एमपी सीएम मोहन यादव ने किया दमुआ में रोड शो
#WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के दमुआ में रोड शो किया। pic.twitter.com/zxYzbGAVwu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
Ballia: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया में 11 वर्ष की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता के साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, पढ़ें पूरी खबर
26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव, पढ़ें पूरी खबरजैसलमेर में बिजली लाइन के संपर्क में आने से सुरक्षा गार्ड की मौत
जैसलमेर जिले के पोकरण रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक सुरक्षा गार्ड की बिजली की लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रेलवे में विद्युतीकरण का काम कर रही एक कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड जगदीश सोने के लिए कोच के ऊपर चढ़ा था। लेकिन उसने ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार को छू लिया और झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई।गाजियाबाद की बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। अग्निशमन दलों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।दिल्ली में 13 अप्रैल को बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां पर पारा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो से तीन दिन तक गर्मी लोगों को परेशान करेगी। जिसके बाद 13 अप्रैल को बारिश दस्तक देगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और गर्मी से भी राहत मिलने के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के गांधी नगर मार्केट में चार मंजिला दुकान में लगी आग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घटनास्थल का दृश्य
पालघर और ठाणे में बुलेट ट्रेन का काम शुरू
महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में बुलेट ट्रेन का काम शुरू हो गया है। यह 508 किलोमीटर (किमी) लंबे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर का हिस्सा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर शिलफाटा से जारोली गांव तक विस्तारित बुलेट ट्रेन परियोजना के पैकेज-सी3 के हिस्से के रूप में यह कार्य किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।यूपी में 15 अप्रैल तक आंधी-बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलाव हुआ है। यहां कानपुर, अमेठी समेत कई इलाकों में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई और कई जिलों में आंधी भी चली। हवाओं के चलने से यूपी में तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह की आरती की गई
यूपी में छह साल से कम उम्र के बच्चों को कक्षा एक में नहीं मिलेगा एडमिशन
यूपी में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में बच्चों का दाखिला छह साल की उम्र होने पर ही मिलेगा। इससे कम उम्र के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस नियम को सख्ती से पालन करने को कहा है।नोएडा में 24 घंटे में 18 लाख से अधिक नकदी जब्त
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान बीते 24 घंटे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 18.50 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गयी है। पुलिस ने बताया कि उड़नदस्ते और कासना थाने के अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा के एक चौराहे पर तीन अलग-अलग गाड़ियों से 11.90 लाख रुपये की नकदी जब्त की और अकेले एक कार से 10 लाख रुपये बरामद हुए।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
