LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 1 अप्रैल 2024 Highlight: भागलपुर के लिए चलेगी विक्रमशिला क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन, नोएडा में कार की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 1 अप्रैल 2024 Highlight: नोएडा में तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान में आज से नए नियम लागू हुए। जलपाईगुड़ी में चक्रवात के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, कई इलाकों में इमारत और घरों के ढहने गए है। चक्रवात के कारण 4 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी है। यूपी के सीतामढ़ी में मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान। इनके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:
APR 01, 2024 18:54 IST
उत्तराखंड : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। यहां जारी एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षा विभाग के एक अधिकारी और नाबालिग छात्रा के परिजनों की ओर से रविवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 48 वर्षीय शिक्षक निसार अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया।
APR 01, 2024 17:39 IST
भागलपुर के लिए चलेगी विक्रमशिला क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन, जानें क्या है प्लान
APR 01, 2024 16:45 IST
मानवी की मौत पर खुलासा, बर्थडे पर आया था फर्जी बेकरी से केस
APR 01, 2024 15:33 IST
नोएडा में तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले में एक तेज़ रफ्तार कार ने एक महिला और उसके दो वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में बच्चे की मौत हो गई।
APR 01, 2024 14:51 IST
पटना एयरपोर्ट से कल से नए शेड्यूल के तहत फ्लाइट उड़ान भरेंगी
पटना एयरपोर्ट से 2 अप्रैल से नए शेड्यूल के तहत फ्लाइटों का परिचालन होने वाला है। कल से यहां से 46 जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन होगा। वर्तमान में यहां से 36 फ्लाइट उड़ान भरती हैं।
APR 01, 2024 14:11 IST
राजस्थान में आज से नए नियम लागू, पढ़ें पूरी डीटेल्स
APR 01, 2024 13:49 IST
ग्रेटर नोएडा से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो लोग अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस और स्वापक रोधी कार्य बल (मेरठ) की टीम ने सोमवार सुबह संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। कासना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि आज सुबह मेरठ जोन की स्वापक रोधी कार्य बल के साथ सिरसा गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक कार को रोका गया, जिसमें मथुरा जिले के वृंदावन निवासी मोनू तथा अशोक सवार थे।
APR 01, 2024 13:01 IST
गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में लगी आग
गाजियाबाद के लोनी में सोमवार सुबह चश्मे का फ्रेम बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तीन फ्लोर की इस बिल्डिंग में आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जो तीनों फ्लोर पर पहुंच गई। इस आग के चलते कई मशीनें जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
APR 01, 2024 12:37 IST
दिल्ली के रूप नगर में तेंदुआ ने पांच लोगों को किया घायल
दिल्ली के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव भेजी गईं।
APR 01, 2024 12:05 IST
केरल में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
केरल के पतनमथिट्टा जिले के थुलापल्ली में वन क्षेत्र के पास सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि बीजू फसल नष्ट कर रहे हाथी की आवाज सुनकर वन क्षेत्र के पास स्थित अपने घर से बाहर आया तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
APR 01, 2024 11:26 IST
मुंबई एयरपोर्ट पर कोकीन तस्करी के आरोपी में एक व्यक्ति अरेस्ट
मुंबई एयरपोर्ट पर सिएरा लियोन के एक नागरिक को कोकीन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने शरीर में कोकीन के 74 कैप्सूल छिपाकर ला रहा था, जिसे एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है।
APR 01, 2024 10:36 IST
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से नहीं बढ़ा टोल रेट
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल यानी आज से टोल रेट को नहीं बढ़ाया गया है। एनएचएआई ने इस रूट पर 5 से 10 फीसदी टोल रेट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। लेकिन देशभर में लागू आचार संहिता के चलते इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई।
APR 01, 2024 10:26 IST
Delhi: वजीराबाद के जगतपुर गांव में तेंदुए के आने से दहशत का माहौल
दिल्ली के वजीराबाद के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस आया है और गांव के कई लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दो फायर टेंडर ने गांव के लोगों की सहायता के तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया है।
APR 01, 2024 09:43 IST
Lucknow: पति ने अपनी ही पत्नी और बच्चों की ली जान
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी ही पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 01, 2024 08:51 IST
जलपाईगुड़ी चक्रवात में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई
जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में चक्रवात के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हुए है। इस तूफान की चपेट में 100 से अधिक लोगों के घायल होने जानकारी मिली है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
APR 01, 2024 07:53 IST
Jammu Kashmir: देर रात तेज बारिश के बाद फिर खुला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इसके बाद से ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप पड़ा हुआ था। लंबे समय के इंतजार के बाद मार्ग को साफ किया गया, जिसके बाद यातायात फिर खुला और लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाने की अनुमति दी गई।
APR 01, 2024 07:27 IST
APR 01, 2024 06:50 IST
Noida: नोएडा में 62 रुपये की यात्रा का बिल 7.66 करोड़
नोएडा में यात्रा सेवा मुहैया कराने वाली एक एप्लिकेशन के माध्यम से सफर करने के दौरान 62 रुपये की यात्रा का बिल 7.66 करोड़ रुपये आने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर संबंधित ऐप ने खेद प्रकट किया और इसकी जांच का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, आशीष मिश्रा नाम के इस युवक ने करीब 22 सेकंड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली और बताया कि उनकी यात्रा का बिल 7 करोड़ 66 लाख 83 हजार 762 रुपये का आया है। वहीं आशीष ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में बिल 62 रुपये का था।
APR 01, 2024 05:44 IST
APR 01, 2024 05:49 IST
Bihar: सीतामढ़ी में मैट्रिक परीक्षा में कम नंबर होने पर छात्रा ने दी जान
बिहार के सीतामढ़ी जिले में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में कम अंक आने पर खुशबू नाम की छात्रा ने अपनी जान दे दी। खुशबू के मैट्रिक की परीक्षा में केवल 160 अंक आए थे। परीक्षा में फेल होने के निराश खुशबू ने परिवार के घर पर न होने पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
