LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 07 मार्च 2024 Highlights:डीयू के कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छत्तीसगढ़ में एक मकान में मिला दो लोगों का शव

Pushpendra KumarUpdated Mar 7, 2024, 17:18 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 07 मार्च 2024 Highlights:डीयू के कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छत्तीसगढ़ में एक मकान में मिला दो लोगों का शव
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 07 मार्च 2024 Highlights:डीयू के कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छत्तीसगढ़ में एक मकान में मिला दो लोगों का शव

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 07 मार्च 2024 Highlights: हमीरपुर में आत्महत्या करने वाली किशोरियों के पिता ने लगाई फांसी। 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर जाएंगे PM मोदी। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। सीएनजी 2.50 रुपये कम हो गई है। उधर, मुंबई में एक डॉक्टर से 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में विस्फोट में सेना के ‘पोर्टर' की मौत हो गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

MAR 07, 2024 16:37 IST

देहरादून में सीएम धामी का मेगा रोड शो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सशक्त नारी समृद्ध नारी कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून में मेगा रोड शो किया है। इस दौरान महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई थी, जिसके चलते कई रूटों को बदला गया है और कई रूटों को डायवर्ट किया गया है।
MAR 07, 2024 15:48 IST

DU के रामलला आनंद कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलला आनंद कॉलेज को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, बम से उड़ाने की धमकी का ये संदेश कॉलेज के एक कर्मचारी के फोन पर आया था। मामले की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
MAR 07, 2024 17:17 IST

कोट्टायम में ट्रेन की चपेट में आई महिला और बच्चे की मौत

कोट्टायम में रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आई महिला और बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तिरुवनंतपुरम-हैदराबाद सबरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ये हादसा हुआ है।
MAR 07, 2024 15:43 IST

दिल्ली कोर्ट ने अंकित सक्सेना हत्याकांड के आरोपियों को सुनाई सजा

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने अंकित सक्सेना हत्याकांड के तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना देने के भी आदेश दिए है।
MAR 07, 2024 14:02 IST

Chhattisgarh: मकान में मिला दादी और पोती का शव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मकान में दादी और पोती का शव मिला है। खून में सने शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MAR 07, 2024 13:28 IST

Delhi: दिल्ली सीएम केजरीवाल को कोर्ट का समन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की लिए कई बार ईडी ने समन भेजा है, लेकिन वह कभी पेश नहीं हुए। ईडी की याचिका पर अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को नया समन जारी करते हुए 16 मार्च को पेश होने के लिए कहा है।
MAR 07, 2024 13:24 IST

हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग

महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बस में करीब 35 लोग सवार थे। आग लगने पर इन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी यात्री शेरपुर के रहने वाले थे और सभी ने मिलकर हरिद्वार जाने के लिए निजी बस किराये पर ली थी।
MAR 07, 2024 12:32 IST

Jammu-Kashmir: 'विकासित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

MAR 07, 2024 10:30 IST

गौर सिटी 16th एवेन्यू में एक फ्लैट में लगी आग, पढ़ें पूरी खबर

गौर सिटी 16th एवेन्यू में एक फ्लैट में लगी आग
MAR 07, 2024 10:00 IST

घाटमपुर गैंगरेप की पूरी अपडेट, अब तक तीन आत्महत्याएं, पढ़ें पूरी स्टोरी

घाटमपुर गैंगरेप की पूरी अपडेट, अब तक तीन आत्महत्याएं, पढ़ें पूरी स्टोरी
MAR 07, 2024 09:58 IST

हमीरपुर में आत्महत्या करने वाली किशोरियों के पिता ने लगाई फांसी

हमीरपुर में पिछले दिनों गैंगरेप से पीड़ित दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटियों की खुदकुशी से दुखी पिता ने भी आज फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
MAR 07, 2024 08:25 IST

मुंबई में इन्वेस्टमेंट के नाम पर डॉक्टर से 80 लाख की ठगी

मुंबई में निवेश के बदले आकर्षक रकम वापस लौटाने का वादा कर 65 वर्षीय एक डॉक्टर से कथित तौर पर 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
MAR 07, 2024 07:27 IST

यूपी में मौसम को लेकर डॉक्टरों ने चेताया, जानें क्यों

यूपी में मौसम को लेकर डॉक्टरों ने चेताया, जानें क्यों
MAR 07, 2024 06:49 IST

नोएडा में बोर्ड एग्जाम दे रही 12वीं की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा बोर्ड की परीक्षा दे रही है। आरोप है कि मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की।
MAR 07, 2024 06:35 IST

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणर्थियों की टूटेगी बस्ती, DDA ने जारी किया नोटिस

दिल्ली के मजनू का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी कैंप को हटाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के नोटिस जारी किया है। इससे पाकिस्तान से आए 160 हिंदू परिवारों पर सिर पर छत का संकट गहरा गया है। शरणार्थियों को गुरुवार तक जगह खाली करने का आदेश दिया गया है।
MAR 07, 2024 06:25 IST

370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर जाएंगे PM मोदी

कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। श्रीनगर में पीएम की रैली आयोजित है। बीजेपी का दावा है कि ये कश्मीर के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे।
MAR 07, 2024 06:12 IST

दिल्ली-एनसीआर में बर्फबारी का असर, देखें कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बर्फबारी का असर, देखें कैसा रहेगा मौसम
MAR 07, 2024 05:43 IST

3 फुट लंबे गणेश बरैया भावनगर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बने

MAR 07, 2024 05:34 IST

महाराष्ट्र के ठाणे के खारेगांव इलाके में कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

MAR 07, 2024 05:34 IST

मुंबई में डॉक्टर से 80 लाख रुपये की ठगी

मुंबई मेंनिवेश के बदले आकर्षक रकम वापस लौटाने का वादा कर 65 वर्षीय एक डॉक्टर से कथित तौर पर 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
Related News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'