LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 05 अप्रैल 2024 Highlight: कोटपूतली-बहरोड़ में शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल

Pushpendra KumarUpdated Apr 5, 2024, 20:39 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 05 अप्रैल 2024 Highlight: कोटपूतली-बहरोड़ में शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल
शहरों के मुख्य समाचार, 05 अप्रैल 2024 Highlight: कोटपूतली-बहरोड़ में शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार, 05 अप्रैल 2024 Highlight: दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बृहस्पतिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किये गये। बरेली में 19 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक के शव मिले। वहीं, नोएडा में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। तो असम में 210 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

APR 05, 2024 20:26 IST

नासिक में SUV कार ने बाइक को मारी टक्कर, पांच की मौत

नासिक में एक कार और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
APR 05, 2024 19:29 IST

झारखंड में 92 वर्षीय अंसारी पहली बार मतदान करेंगे

झारखंड में 92 वर्षीय दिव्यांग खलील अंसारी इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
APR 05, 2024 19:05 IST

राजस्थान में स्कूल ने नाम काट दिया तो परीक्षा नहीं दे पाई दुष्कर्म पीड़िता

राजस्थान के अजमेर जिले के एक निजी स्कूल के प्रशासन ने 12 वीं कक्षा की छात्रा और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का नाम स्कूल से काट दिया, जिसके चलते पीड़िता बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकी है।
APR 05, 2024 18:56 IST

रायपुर में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के रायपुर क्षेत्र के विद्युत उपकरण भंडार केंद्र में रखे ट्रांसफार्मरों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।
APR 05, 2024 18:30 IST

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। इस फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को चूना लगाया जा रहा था। नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
APR 05, 2024 18:02 IST

देवरिया में तैनात पीआरडी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाने में डायल 112 में तैनात प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान ने गोरखपुर जिले में स्थित पैतृक आवास पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
APR 05, 2024 17:15 IST

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

लोकसभा चुनाव के दायित्वों की व्यस्तता के बीच गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोसेवा में रमे रहे। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।
APR 05, 2024 16:40 IST

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद शख्स ने लगाई फांसी

दिल्ली के निहाल विहार में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
APR 05, 2024 15:33 IST

Rajasthan: एक शख्स ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक प्रॉपर्टी डील ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की। पुलिस ने इस शख्स के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कुछ लोगों के द्वारा पैसे को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 05, 2024 14:34 IST

Mumbai: शिक्षा संस्थान के परिसर में बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में सात वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के माता-पिता ने मामले की जानकारी प्राप्त कर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। Mumbai: शिक्षा संस्थान के परिसर में बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में सात वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के माता-पिता ने मामले की जानकारी प्राप्त कर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
APR 05, 2024 14:29 IST

Delhi: कार से खतरनाक करतब पर पुलिस ने युवक पर लगाया 12,000 रुपये का जुर्माना

गाजियाबाद के एक निवासी ने पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एसयूवी कार से खतरनाक करतब करने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उस पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। युवक की पहचान अंशुल चौधरी के रूप में की गई है। इनकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।
APR 05, 2024 13:21 IST

केरल के कन्नूर में हुए विस्फोट में दो लोग घायल

कन्नूर के पनूर के पास शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे एक विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गये। पनूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "विस्फोट में दो लोग घायल हो गए हैं। हम यह जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट कैसे हुआ।" पुलिस ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
APR 05, 2024 12:38 IST

गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश अरेस्ट

यूपी के गोंडा में पुलिस ने शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 48 लाख रुपए कीमत की लूट की चीजें बरामद हुई हैं।
APR 05, 2024 11:48 IST

ग्रेटर नोएडा में मेड के सुसाइड मामले में एक व्यक्ति अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा में एक मेड के बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल को मोहित नेे फोन कर लड़की को तंग किया था। इसके बाद उसने बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
APR 05, 2024 10:26 IST

छत्तीसगढ़ में जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने जीएसटी के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और आगे पारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीजीएसटी विभाग ने आरोपी हेमंत कसेरा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विभाग को जानकारी मिली थी कि जीएसटी के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और आगे पारित करने के लिए कई फर्जी कंपनी बनाई गई हैं। निगरानी के बाद उस स्थान की पहचान की गई जहां से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
APR 05, 2024 09:29 IST

जयपुर में किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले रैकेट का खुलासा

जयपुर के फोर्चिट अस्पताल में बांग्लादेश के मरीजों का अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। इसके लिए डोनर भी बांग्लादेश से बुलाए जाते थे। छापेमारी के दौरान इस रैकेट का भांडाफोड हुआ है। इसमें तीन मरीजों और दो डोनर को गिरफ्तार किया है।
APR 05, 2024 08:49 IST

कानपुर में सार्जेंट का बीमार बेटा जिंदा जला, आयुष की मौत कैसे हुई; पढ़ें ये खबर

कानपुर में सार्जेंट का बीमार बेटा जिंदा जला, आयुष की मौत कैसे हुई; पढ़ें ये खबर
APR 05, 2024 06:42 IST

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, पढ़ें कहां होगी ज्यादा बारिश

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, पढ़ें कहां होगी ज्यादा बारिश
APR 05, 2024 05:29 IST

भोजपुर और नवादा में नए DM-SP की तैनाती

निर्वाचन आयोग के आदेश पर बिहार सरकार ने भोजपुर और नवादा जिलों में नए जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की तैनाती की है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 2011 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेंद्र कुमार और प्रशांत कुमार को क्रमशः भोजपुर और नवादा जिलों का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
APR 05, 2024 05:23 IST

चंबा में 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद तस्वीरें, देखिए

Related News

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई