LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 04 जून 2024 Highlights: हमीरपुर में बीजेपी के अनुराग ठाकुर के सिर पर सजा ताजकी, जयपुर भाजपा उम्मीदवार के जीत

शहरों की ताजा खबरें
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 04 जून 2024 Highlights: दिल्ली, मुंबई, नोएडा सहित देश की सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मंजू शर्मा की जीत हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने जीत हासिल की है। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -
Jun 4, 2024 | 05:26 PM IST

दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पर बीजेपी का जश्न

Jun 4, 2024 | 05:24 PM IST

वाराणसी सीट पर पीएम मोदी की जीत

Jun 4, 2024 | 05:06 PM IST

ओडिशा में 21 संसदीय सीटों में से 19 पर भाजपा आगे चल रही है

Jun 4, 2024 | 04:42 PM IST

हिमाचल के हमीरपुर सीट पर अनुराग ठाकुर की हुई जीत

Jun 4, 2024 | 04:46 PM IST

जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा की जीत

Jun 4, 2024 | 02:48 PM IST

भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI लड़ाकू विमान नासिक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ

भारतीय वायुसेना का एक Su-30 MKI लड़ाकू विमान आज महाराष्ट्र के नासिक जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया। ये विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास ओवरहालिंग के लिए था। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही इस विमान में बैठे दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हुए।
Jun 4, 2024 | 02:32 PM IST

Delhi: AICC मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकरता से की मुलाकात

Jun 4, 2024 | 02:29 PM IST

इंदौर में भाजपा उम्मीदवार 10 लाख से अधिक वोटों से आगे

मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर लालवानी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजय सोलंकी से 10 लाख 42 हजार 729 वोटों से आगे चल रहे हैं। इंदौर की लोकसभा सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों में मुकाबला चल रहा है।
Jun 4, 2024 | 12:42 PM IST

भाजपा हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं - भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर

Jun 4, 2024 | 11:21 AM IST

दिल्ली में जारी लू का आरेंज अलर्ट

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूरज की तपिश और हीटवेव के बीच दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से ही शहर में गर्मी पड़नी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज शहर का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
Jun 4, 2024 | 10:12 AM IST

गाजियाबाद: रेस्तरां के एसी में धमाके के कारण आग लगी, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद के साहिबाबाद पुलिस थाना क्षेत्र में श्याम पार्क एक्सटेंशन में मोती महल रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में आग लग गई। ये आग इतनी भीषण थी की छत तक फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Jun 4, 2024 | 08:42 AM IST

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर डाक मतपत्रों की गिनती शुरू

Jun 4, 2024 | 07:56 AM IST

मेरठ में मतगणना के ध्यान में रखते हुए CAPF और QTR टीमों की तैनाती की गई

Jun 4, 2024 | 06:56 AM IST

Mumbai: बोरीवली स्टेशन पर केबल कटने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर एक केबल कटने बाद तकनीकी कारणों के चलते पश्चिम रेलवे नेटवर्क की लोकल ट्रेन सेवाएं बहुत प्रभावित रही हैं। लोकल ट्रेन के प्रभावित होने के कारण यात्रियों को सबसे अधिक असुविधा का सामना करना पड़ा। बीते दिनों में मुंबई मेगा ब्लॉक की वजह से भी लोगों को दिक्कत हुई और अब केबल कटने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है।
Jun 4, 2024 | 05:54 AM IST

मुरादाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया 8 बजे शुरू होगी मतगणना

Jun 4, 2024 | 05:38 AM IST

Gurugram: गुरुग्राम एम्बिएंस मॉल के पीछे बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग

Jun 4, 2024 | 05:37 AM IST

Delhi: दिल्ली में मतगणना से पहले कड़ी हुई सुरक्षा

Jun 4, 2024 | 05:37 AM IST

Ajmer: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसे धमकाने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर में 31 मई को नाबालिग लड़की के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन वसूली करने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए रविवार को 2 आरोपियों और सोमवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये लोग इंस्टाग्राम के माध्यम से स्कूल की लड़कियों को निशाना बनाते हैं।
Jun 4, 2024 | 05:37 AM IST

फतेहपुर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। मोटरसाइकिल पर सवार चाचा और भतीजे दोनों की ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
Jun 4, 2024 | 05:37 AM IST

Mumbai: मुंबई में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई