LIVE

IMD का अलर्ट, कोलकाता में होगी बारिश, राजस्थान में अब झुलसाएगी तेज धूप

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ देशभर में मौसम पर प्रभाव डालने वाले हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में एक्टिव हुए वेदर सिस्टम के प्रभाव से यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम दर्ज किया गया। कई जगहों पर ओले भी गिरे। जिसके बाद अब इस सिस्टम का प्रभाव कम होने लगा है।

हालांकि 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। फिलहाल आज आईएमडी ने 13 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
IMD का अलर्ट, कोलकाता में होगी बारिश, राजस्थान में अब झुलसाएगी तेज धूप
देश के कई हिस्सों में चल रही आंधी, तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में गर्मी जैसे गायब सी हो गई है। बारिश के कारण तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के करीब 13 राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कुछ इलाकों में ओले गिरने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में भी कई राज्यों मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। ऐसे में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा: यहाँ देखें अपने शहर का ताजा हाल

यूपी में आज भी मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं। किसानों के लिए मौसम कहर बरपा रहा है। कई किसानों की फसलें बेमौसम बारिश में बर्बाद हो गई हैं।


बिहार आज के मौसम पर आईएमडी का बड़ा अपडेट यहाँ देखें अपने शहर का तापमान

बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम 'काल बैसाखी' पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है।

महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम :

महाराष्ट्र में बारिश का दौर धीरे-धीरे थम रहा है, जिसके बाद अब तेज गर्मी और लू का खतरा बढ़ गया है। स्काईमेट रिपोर्ट के मुताबिक, अल नीनो की वजह से इस साल मानसून में कम बारिश होने की संभावना है।
Apr 9, 2026 | 05:27 PM IST

पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट, अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Apr 9, 2026 | 02:25 PM IST

Aaj Ka Mausam: बारिश के अब बढ़ेगी गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

IMD के MME एक्सटेंडेड रेंज पूर्वानुमान के मुताबिक अप्रैल के दूसरे हिस्से में भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विशेषकर मध्य भारत में अप्रैल के अंतिम दो हफ्तों के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि अगले 5-6 दिनों तक तापमान में लगातार वृद्धि होगी, लेकिन यह सामान्य से नीचे ही रहेगा और संभव है कि 40 डिग्री से कम रहे। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ से बनी ठंडक है। यह प्रभाव तीसरे सप्ताह तक समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद गर्मी का असर और स्पष्ट रूप से महसूस होगा।
Apr 9, 2026 | 01:33 PM IST

Darjeeling Ka Mausam: दार्जिलिंग में बर्फबारी

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित संदाकफू इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है। इस वजह से राज्य सरकार को सड़कें खुली रखने और जनजीवन सामान्य बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Apr 9, 2026 | 12:41 PM IST

Varanasi Ka Mausam: वाराणसी में आज साफ रहेगा मौसम

वाराणसी में धूप निकली हुई है और आज पूरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर 12 बजे वाराणसी का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप के कारण आज यहां गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है।
Apr 9, 2026 | 11:53 AM IST

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega Delhi: दिल्ली में कल कैसा मौसम रहेगा

दिल्ली में कल यानी 10 अप्रैल को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलने के आसार हैं।
Apr 9, 2026 | 11:52 AM IST

9 Tarikh Ka Mausam: राजस्थान में आज नहीं होगी बारिश

राजस्थान में बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम साफ होने के साथ ही अब तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और तेज धूप परेशान कर सकती है। आज मौसम विभाग ने राजस्थान में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है।
Apr 9, 2026 | 10:50 AM IST

Kolkata Ka Mausam: आज कोलकाता में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज कोलकाता के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Apr 9, 2026 | 10:50 AM IST

Eden Garden Kolkata Weather আবহাওয়া: आज शाम Eden Garden में होगी बारिश?

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायट्स के बीच IPL मैच होने वाला है। लेकिन आज कोलकाता में बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में मैच के समय बारिश खेल बिगाड़ सकती है।
Apr 9, 2026 | 10:38 AM IST

Aaj ka Mausam PB Live Updates: पश्चिम बंगाल में कहीं हल्की-कहीं भारी बरसात

पश्चिम बंगाल में पिछले 4 दिनों से अलग अलग जिलो में भारी बारिश हो रही हैं। एक तरफ जहां उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कूचबेहर जैसे जिलो में भारी बारिश हो रही हैं, वहीं दक्षिण बंगाल के हावड़ा, हुगली, कोलकाता जैसे जिलो में हल्की बारिश देखने को मिल रही है।
Apr 9, 2026 | 09:47 AM IST

Aaj ka Mausam Mumbai Live Updates: मुंबई में आज साफ रहेगा मौसम

मुंबई में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से गर्मी परेशान कर सकती है। सुबह 9 बजे के समय मुंबई का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
Apr 9, 2026 | 09:12 AM IST

Aaj ka Mausam Delhi Live Updates: दिल्ली में दो दिन चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में अगले दो दिन तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली में दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। इस दौरान मौसम साफ बना रहेगा और दिन में धूप भी खिलेगी।
Apr 9, 2026 | 09:10 AM IST

Aaj ka Mausam Kanpur Live Updates: कानपुर में आज बारिश का अलर्ट नहीं

कानपुर में आज सुबह मौसम साफ बना हुआ है। धूप भी निकल आई है और हल्की हवाएं भी बह रही हैं। सुबह के समय कानपुर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
Apr 9, 2026 | 08:44 AM IST

Aaj ka Mausam Jagdalpur Live Updates: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छाए बादल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिसके चलते धूप के साथ लुका-छिपी देखने को मिल रही है। सुबह 8 बजे यहां 29 डिग्री सेल्सियस तापमान हा। दिन में मौसम बदलने का अनुमान है।
Apr 9, 2026 | 08:40 AM IST

Aaj ka Mausam Ghaziabad Live Updates: गाजियाबाद में मौसम सुहावना

गाजियाबाद में भी सुबह के समय साफ मौसम बना हुआ है। साथ ही धूप भी निकल आई है। इस दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी बह रही हैं। तापमान भी 21 डिग्री के करीब रहा। जिससे मौसम खुशनुमा महसूस हो रहा है।
Apr 9, 2026 | 08:38 AM IST

Aaj ka Mausam Lucknow Live Updates: लखनऊ में आज सुबह कैसा रहा मौसम

लखनऊ में आज सुबह 8 बजे मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही। इस दौरान हवाएं भी 2 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं। साथ ही तापमान 23 डिग्री के करीब रहा। बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण आज लखनऊ का मौसम सुहावना बना हुआ है।
Apr 9, 2026 | 08:35 AM IST

Aaj ka Mausam Patna Live Updates: पटना में आज साफ रहेगा मौसम

पटना में आज साफ मौसम बना हुआ है, सुबह के समय धूप भी निकल आई है। सुबह 8 बजे के करीब 3 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली, वहीं तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
Apr 9, 2026 | 08:31 AM IST

Aaj ka Mausam Jaipur Live Updates: जयपुर में नहीं होगी बारिश

जयपुर में भी सुबह 8 बजे के करीब 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आज सुबह यहां धूप निकली हुई है। इस दौरान 8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने जयपुर में आज शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है।
Apr 9, 2026 | 08:30 AM IST

Aaj ka Mausam Bhopal Live Updates: भोपाल में आज का मौसम

भोपाल में आज सुबह के समय मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी खिली हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री के करीब है और 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।
Apr 9, 2026 | 08:28 AM IST

Aaj ka Mausam Prayagraj Varanasi Live Updates: यूपी में बांदा-प्रयागराज रहे गर्म, वाराणसी का तापमान 35 पार

यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद प्रयागराज का अधिकतम तापमान 37.6, वाराणसी का तापमान 37.1, सुल्तानपुर का तापमान 37 और गाजीपुर क तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Apr 9, 2026 | 08:26 AM IST

Aaj ka Mausam Delhi Live Updates: दिल्ली में आज गर्मी करेगी परेशान

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय तेज हवाएं भी चलीं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी भी परेशान कर सकती है।
Apr 9, 2026 | 08:00 AM IST

Aaj ka Mausam Lucknow Live Updates: लखनऊ में दर्ज हुई बारिश

लखनऊ में पिछले 24 घंटे के दौरान रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। जिसके कारण मौसम ठंडा हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
Apr 9, 2026 | 07:19 AM IST

Aaj ka Mausam MP Live Updates: मध्य प्रदेश में भी बेमौसम बारिश जारी

मध्य प्रदेश में आज भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। जिसके कारण कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। 10 अप्रैल से एमपी में मौसम सामान्य हो जाएगा। हालांकि शनिवार यानी 11 अप्रैल से एक वेस्ट रीजन में एक नया विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
Apr 9, 2026 | 06:57 AM IST

Aaj ka Mausam Himachal Live Updates: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान कसौली, कुफरी, कांगड़ा समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Apr 9, 2026 | 06:02 AM IST

Aaj ka Mausam Uttarakhand Live Updates: बर्फ की चादर में ढका केदारनाथ


उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। केदारनाथ धाम बर्फबारी के कारण सफेद चादर से ढक गया है। वहीं अन्य इलाकों में बारिश का मौसम भी देखने को मिला।
Apr 9, 2026 | 06:01 AM IST

Aaj ka Mausam Bihar Live Updates: बिहार में जारी बारिश का मौसम

बिहार में लगातार तीसरे दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। जिससे फिलहाल यहां गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है।
Apr 9, 2026 | 06:01 AM IST

Aaj ka Mausam UP Live Updates: यूपी में आज भी बारिश-ओलों का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को यूपी में कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मथुरा, हाथरस, एटा, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Apr 9, 2026 | 06:00 AM IST

Aaj ka Mausam UP Live Updates: यूपी में आंधी-बारिश से मौसम सुहावना

यूपी में पिछले कई दिनों से आंधी-बारिश का मौसम दर्ज किया जा रहा है। कई जगहों पर ओले भी गिरे है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण कई जिलों में मौसम फरवरी जैसा ठंडा हो गया है। तेज हवाओं के चलते सुबह के समय सिहरन का एहसास हुआ। हालांकि अब मौसम गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी।
Apr 9, 2026 | 05:49 AM IST

Aaj ka Mausam Delhi Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम


दिल्ली-NCR में बीते दो दिनों से बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब राजधानी में बारिश पर ब्रेक लगने वाला है। 9 अप्रैल को यहां मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। जिससे दिन में धूप निकलने के बावजूद उसका असर कम रहने के आसार हैं।