अप्रैल में आई ठंड! दिल्ली-यूपी में बरसात, पहाड़ों में होगी बर्फबारी, तेज हवाओं से गिरा तापमान; पहाड़ों पर 3 दिन खराब रहेगा मौसम
अगर आप सोच रहे हैं “आज का मौसम कैसा रहेगा” या “क्या आज बारिश होगी?”, तो जवाब है- कई राज्यों में अगले दो दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ अपने चरम पर रहेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, इनमें गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
दिल्ली-NCR (Weather Today in Delhi, Noida, Ghaziabad) में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। Aaj ka Mausam यानी आज का मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और दिनभर में हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी, जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन मौसम का अस्थिर रूप परेशानी बढ़ा सकता है।
दूसरी ओर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। किसानों और आम लोगों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज के मौसम की जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल तक देश के बड़े हिस्से में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का असर बना रहेगा, जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर, आने वाले 3-4 दिन मौसम का हाल पूरी तरह बदलने वाले हैं, जहां एक तरफ गर्मी से राहत की बारिश है, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए यह खतरा भी बना हुआ है। बिगड़े मौसम को लेकर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और जानें अपने शहर के मौसम का ताजा हाल।
आज मौसम क्या है और कल का मौसम कैसा रहेगा, इसका जवाब यही है कि 9 अप्रैल तक अधिकांश राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर उत्तर भारत में 7-8 अप्रैल यानी आज और कल को हालात ज्यादा सक्रिय रहेंगे, जबकि पूर्वी और मध्य भारत में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान लोगों की चिंता बढ़ा सकते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी गिरने का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
आज का मौसम कैसा रहेगा बिहार में: जाने ताजा हाल
दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम लगातार बदल रहा है। Delhi Weather की बात करें तो हल्की बारिश, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। तापमान सामान्य से नीचे रहने की वजह से गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन अचानक बदलता मौसम स्वास्थ्य और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर डाल सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी से यात्रा और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
आज का मौसम कैसा रहेगा दिल्ली में: जाने ताजा आईएमडी का बड़ा अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा), बिजली गिरने और ओलावृष्टि के कारण पेड़ों के गिरने, फसलों को नुकसान और बिजली लाइनों में बाधा जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग आज का मौसम का हाल लगातार चेक करते रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। कुल मिलाकर, यह मौसम राहत और जोखिम दोनों का मिश्रण है, जहां बारिश से गर्मी कम होगी लेकिन आंधी-तूफान से नुकसान का खतरा भी बना रहेगा। आइए IMD के हवाले से जानते हैं मौसम का ताजा हाल।
यूपी में 7 अप्रैल को कैसा मौसम रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
उत्तराखंड में तीन दिन बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, चमोली में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ मौसमी गतिविधियां होंगी। इस दौरान कई पर्वतीय स्थानों पर बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी रहेगी, जिससे सुबह-शाम लोगों को सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर शुष्क मौसम का अनुमान है।
चारधाम यात्रा के प्लान से पहले मौसम विभाग का Pilgrimage Forecast जरूर चेक करें।
Aaj ka Mausam 7 April 2026 LIVE: पिछले 24 घंटों के दौरान यहां हुई भारी बारिश
Realised Heavy Rainfall over Met-Subdivisions during past 24 hours till 0830 Hrs IST of Today-07th April, 2026
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 7, 2026
❖ Hailstorm activity reported at isolated places over Odisha, Jharkhand, Telangana, Sub Himalayan West Bengal, Uttarakhand, Chhattisgarh.
For more information, visit… pic.twitter.com/7qGV7xfiUW
Aaj ka Mausam 7 April 2026 LIVE: भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!
Aaj Ka Mausam Rajasthan Update: राजस्थान में तापमान सामान्य से नीचे, फलोदी में 42.2 मिलीमीटर बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे के दौरान राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान जोधपुर जिले के फलोदी में सबसे अधिक 42.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार लगातार बारिश, बादल छाए रहने से पूरे राज्य में तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व नागौर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अनुसार आज मंगलवार को भी जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी गई है। इसी तरह बुधवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वहीं नौ अप्रैल से आगामी 4-5 दिन तक अधिकांश भागों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने तथा 10 अप्रैल से तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।ग्वालियर में अचानक मौसम बदलने से तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam): दिल्ली में गरज-आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में मंगलवार को मौसम विभाग ने ’येलो अलर्ट’ जारी कर अगले कुछ घंटों को दौरान अधिकांश जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में एक मिमी और आयानगर में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज क्षेत्र में बारिश ’नगण्य’ रही। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।Aaj ka Mausam Kolkata Live Updates: कोलकाता में बारिश से मौसम सुहावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोलकाता और आसपास के इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।Aaj ka Mausam MP Live Updates: 11 जनवरी को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव होने की संभावना है। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है। जिससे बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।Aaj ka Mausam MP Live Updates: मध्य प्रदेश में आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज भोपाल समेत 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से राज्य में मौसम में यह बदलाव हुआ है। 9 अप्रैल तक कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।Aaj ka Mausam Delhi Live Updates: दिल्ली-NCR में फिर हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर में सुबह के बाद दोपहर में फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राजधानी में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण अप्रैल के मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई है।Aaj Ka Mausam Jharkhand Live Updates: झारखंड में दो दिन मौसम रहेगा खराब
झारखंड में दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।Aaj Ka Mausam Delhi Live Updates: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश
दिल्ली में मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने आज दिन में भी गरज के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में 1.0 मिमी और आयानगर में 3.0 मिमी दर्ज की गई।Aaj Ka Mausam Jaipur Live Updates: जयपुर में सुबह से हो रही बारिश
जयपुर में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिसके कारण मौसम भी ठंडा हो गया है।Aaj Ka Mausam Nagaur Live Updates:नागौर में बारिश के कारण मंडी बंद
राजस्थान के नागौर में देर रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते आज दो मंडियों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। नागौर में आज आंधी और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है।दिल्ली से लेकर यूपी और दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी-तूफान IMD का अलर्ट! Top News
Aaj Ka Mausam Live Updates: दक्षिण भारत में बेमौसम बारिश का अलर्ट
बेमौसम बारिश का सितम दक्षिण भारत के राज्यों में भी देखने को मिलने वाला है। आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक समेत साउथ के कई राज्यों में 7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।Aaj Ka Mausam Lucknow Live Updates: बेमौसम बारिश में किसानों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान खुले में रखी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने या ढकने की सलाह दी गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है।Aaj Ka Mausam Patna Live Updates: पटना में कल आएगी भीषण आंधी
पटना में बुधवार, 8 अप्रैल को मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी 'थंडरस्क्वाल' (भीषण आंधी) चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।Aaj Ka Mausam Jodhpur Live Updates: जोधपुर में बारिश
जोधपुर जिले के कई इलाकों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह करीब 8:30 बजे से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक लगातार हुई इस जोरदार बरसात ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया, जिससे कई निचले स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि सुबह 9:45 बजे बारिश का वेग कुछ कम हुआ, लेकिन आसमान में अब भी घने काले बादल छाए हुए हैं।Aaj Ka Mausam Live Updates: ७ अप्रैल का मौसम
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप सोच रहे हैं “आज का मौसम कैसा रहेगा” या “क्या आज बारिश होगी?”, तो जवाब है, कई राज्यों में अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ अपने चरम पर रहेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर देखने को मिलेगा।Aaj Ka Mausam Weather Today UP: 9 तारीख तक यूपी में चलेगा आंधी-बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 से 9 अप्रैल के बीच बेमौसम तूफानी बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दाखिल हुआ यह सिस्टम 8 अप्रैल को पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेगा, जिससे गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारें पड़ने की संभावना है।Aaj Ka Mausam Lucknow Live Updates: लखनऊ में कल गिरेंगे ओले
लखनऊ में कल दोपहर और शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी प्रबल आशंका जताई गई है। इस मौसमी बदलाव के कारण पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास सिमट सकता है। हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी तक पहुंचने और ठंडी हवाएं चलने के कारण लखनऊवासियों को अप्रैल की तपिश से बड़ी राहत मिलेगी।Aaj Ka Mausam Lucknow Live Updates: लखनऊ में कल 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊ में बुधवार, 8 अप्रैल को मौसम का मिजाज और अधिक कड़ा होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल राजधानी में 'ऑरेंज अलर्ट' रहेगा, जिसके तहत आसमान में घने बादलों के साथ रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहेगा।Aaj Ka Mausam Delhi Live Update: दिल्ली में लगेगी ठंड
इस मौसमी बदलाव के कारण कल अधिकतम तापमान गिरकर 28°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से काफी नीचे है। यानी मौसम अप्रैल के लिहाज से काफी ठंडा हो सकता है। लगातार हो रही इस बारिश और ठंडी हवाओं के चलते उमस का स्तर भी 90 फीसदी तक पहुंच सकता है।Aaj Ka Mausam Delhi Live Update: दिल्ली में कल भी आएगी 'तूफान'
दिल्ली में बुधवार, 8 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल सुबह से लेकर रात तक दिल्ली के आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।Aaj Ka Mausam Delhi Live Update: दिल्ली में आज बारिश-बिजली का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा और सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज दिन भर रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने वाला है। दोपहर से लेकर रात तक शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बीच-बीच में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।Aaj Ka Mausam Haryana Live Update: हरियाणा के 17 जिलों में अलर्ट
हरियाणा में सोमवार रात से बदले मौसम के मिजाज ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे हिसार और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में ओलावृष्टि और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।Aaj Ka Mausam Sikar Rajasthan Weather Live: सीकर में बारिश से मौसम ठंडा
सीकर में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा था, जिसके बाद सुबह 9 बजे के करीब मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस मूसलाधार बरसात के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।Aaj Ka MP Mausam Live Updates: मध्य प्रदेश के 24 जिलों में IMD की चेतावनी
मध्य प्रदेश में आज राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग समेत कुल 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना और शहडोल जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।Aaj Ka Mausam Kolkata Weather Today: कोलकाता में शाम से बदलेगा मौसम
कोलकाता में आज शाम को गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं राहत लेकर आएंगी। गौरतलब है कि बुधवार को पूरे पश्चिम बंगाल में 'काल बैसाखी' (Kalbaishakhi) के दस्तक देने की प्रबल संभावना है, जिससे कोलकाता सहित पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में तेज आंधी और बारिश के कारण पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है।Aaj Ka Mausam Kolkata Weather: कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम
कोलकाता में मौसम का मिजाज काफी अनिश्चित बना हुआ है, जहां सोमवार शाम को हुई हल्की बारिश के बावजूद दिन के समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को महानगर में सुबह से ही उमस भरी गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम होते ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।Aaj ka Mausam Weather in Ballia UP: यूपी के बलिया में आज और कल होगी बारिश
यूपी का अधिकांश हिस्सा आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से भींगेगा। बलिया में भी आज कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है, कल भी बलिया में बारिश के आसार हैं।Aaj Ka MP Mausam Live Updates: मध्य प्रदेश में तीन दिन आंधी बारिश
मध्य प्रदेश में सक्रिय हुए नए मौसम सिस्टम के कारण अगले 3 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। IMD भोपाल ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका प्रभाव विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में देखने को मिलेगा। मंगलवार को भोपाल और ग्वालियर समेत 34 जिलों में धूल भरी आंधी और बौछारें पड़ने की संभावना है।Aaj Ka Patna Mausam Live Updates: पटना में आएगा आंधी-पानी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली) के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।Aaj Ka Mausam Bihar Live Updates: समूचे बिहार में अलर्ट
बिहार के मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच IMD पटना ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।Aaj Ka Mausam Bihar Live Updates: बिहार में आज आएगी आंधी-बारिश
बिहार में चिलचिलाती धूप के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं।Aaj Ka Mausam Lucknow Live Updates: यूपी में 9 तारीख तक चलेगा बारिश का दौर
लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में 9 तारीख तक बारिश का दौर चलने वाला है।Aaj Ka Mausam Lucknow Live Updates: लखनऊ में बारिश की संभावना
राजधानी लखनऊ में आज सुबह से बादलों की आवाजाही और तेज धूप के बीच ठंडी हवाओं का दौर जारी है, जिससे मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।Aaj Ka Mausam Weather Jaipur Live: जयपुर में लुढ़का पारा
राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर के कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश के चलते जयपुर के तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।बलरामपुर में 'शिक्षा की उड़ान' कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, रामायण से लेकर झांसी की रानी के योगदान को किया याद
राम मंदिर में मिलता है सबसे शुद्ध प्रसाद! FSSAI ने दिया साफ-सफाई और शुद्धता का सर्टिफिकेट
दुमका में नाबालिग छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या, फूटा ग्रामीणों को गुस्सा, शव रखकर किया हाईवे जाम
नवरात्रि के पहले दिन देवी पाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की
Mirzapur: मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे, नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और कैमरों से नजर
© 2026 Times Horizon Private Limited
