LIVEदेशभर में मानसून का दौर; राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार, हिमाचल में जारी हुआ रेड अलर्ट
उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है और आज से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत कई इलाकों में तेज हवाएं, बिजली और मूसलाधार बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

देशभर में मानसून का दौर; राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार, हिमाचल में जारी हुआ रेड अलर्ट
आज से उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज 6 जुलाई, रविवार और 7 जुलाई, सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय रहेगा। इसके चलते तेज हवाएं, आकाशीय बिजली, मूसलाधार बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
अगले 48 घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी आगामी दिनों में मानसूनी बारिश तेज होने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय में भी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुजरात के नवसारी में भारी बारिश से उफान पर पूर्णा नदी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कल यानी सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कल बारिश होने का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भारी बारिश के कारण छत गिरी
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को भारी बारिश के कारण छत ढहने की दो घटनाएं हुई। जिसमें पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में बारिश के बन रहे आसार
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रविवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। IMD ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में सामान्य से कम पारा
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD ने दिल्ली के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। शहर में गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: जहानाबाद-नालंदा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: राजस्थान यहां-यहां हुई बारिश
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आई बाढ़ और बादल फटने से हुई त्रासदी
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में तापनान का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है। सुबह के समय नमी का स्तर लगभग 85% और शाम को 65% तक रहेगा, जिससे दिनभर मौसम बेहद उमस भरा और चिपचिपा महसूस हो सकता है।
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: झारखंड में ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को झारखंड के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी मुख्य रूप से गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए जारी की गई है।
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: राजौरी, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में वेदर अलर्ट
6 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने एक खास अलर्ट जारी किया है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, साथ ही तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में बाहर निकलते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: हरियाणा और पंजाब में मौसम का हाल
हरियाणा और पंजाब में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पटियाला, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा के करनाल, पलवल, झज्जर, रोहतक, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत और अंबाला जिलों में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: भारत के प्रमुख शहरों का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 36°C
- पटना: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 26°C
- जयपुर: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 32°C
- लखनऊ: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 32°C
- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 30°C
- शिमला: न्यूनतम 20°C, अधिकतम 24°C
- देहरादून: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 29°C
- श्रीनगर: न्यूनतम 22°C, अधिकतम 34°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 31°C
- चेन्नई: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 37°C
Aaj ka Mausam 6 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट
राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में अत्यधिक वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊना, चंबा, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला के कुछ क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। लोगों को भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी आपदाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।